रजरप्पा में वृद्ध से चार लाख की लूट, ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ा
रजरप्पा में वृद्ध से चार लाख की लूट, ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ा
रजरप्पा. रजरप्पा थाना क्षेत्र के बोरोबिंग गांव में सोमवार देर शाम वृद्ध से लूटपाट कर भाग रहे एक अपराधी को ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है. जानकारी के अनुसार, बोरोबिंग निवासी जयकिशुन मुंडा सोमवार शाम गांव के समीप मवेशी चरा रहे थे. वह अपनी धोती में करीब चार लाख रुपये रखे थे. इसी बीच, तीन से चार अपराधी वहां पहुंचे और रुपये छीनने का प्रयास करने लगे. विरोध करने पर अपराधियों ने वृद्ध पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया और रुपये लेकर भागने लगे. घटना के बाद शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीणों ने भाग रहे अपराधियों का पीछा किया. इस दौरान ग्रामीणों ने तीन अपराधियों को पकड़ लिया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर दो आरोपी भाग गये. वहीं, कुंदरुकलां निवासी हसीब अंसारी को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, अवर निरीक्षक संजय रजक एवं रंजीत महतो पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया. मामला दर्ज कर आरोपी को भेजा गया जेल : प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और लूटे गये रुपये की बरामदगी को लेकर छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










