जेएसके कंपनी के कैंप कार्यालय में दो लाख के तार की लूटपाट, एक को जेल

Published by : SAROJ TIWARY Updated At : 11 Apr 2026 10:15 PM

विज्ञापन

जेएसके कंपनी के कैंप कार्यालय में दो लाख के तार की लूटपाट, एक को जेल

विज्ञापन

रामगढ़. रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत हेसला स्थित रेलवे फाटक के समीप डीवीसी के तार बदलने का कार्य कर रही जेएसके कंपनी के कैंप कार्यालय में लूटपाट का मामला सामने आया है. इस संबंध में कंपनी की ओर से बिहार के भोजपुर जिला निवासी अभिमन्यु प्रताप सिंह ने रामगढ़ थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें कहा गया है कि 10 अप्रैल की रात करीब दो बजे कैंप में तैनात वॉचमैन सइदुल रहमान ने फोन कर बताया कि कैंप परिसर में 12 से 15 अपराधी घुस गये हैं. अपराधी तार व अन्य सामान को लूटने की कोशिश में लगे हैं. सूचना मिलते ही अभिमन्यु प्रताप सिंह वहां पहुंचे. इस दौरान स्थानीय लोगों के सहयोग से एक आरोपी अफरोज खान को पकड़ लिया गया. बताया गया कि गिरफ्तार आरोपी अरगड्डा के चितरपुरिया मुहल्ला का रहनेवाला है. पूछताछ में अफरोज खान ने बबलू अंसारी को इस गिरोह का सरगना बताया. बताया कि अपराधियों ने लगभग दो लाख के तार की लूटपाट की है. पुलिस ने आरोपी अफरोज खान को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस संबंध में इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय ने बताया कि घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है. जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola