जैन समाज ने किया दोनों दीक्षार्थियों का अभिनंदन
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 12 Apr 2026 8:38 PM
जैन समाज ने किया दोनों दीक्षार्थियों का अभिनंदन
रामगढ़. दिगंबर जैन समाज रामगढ़ ने रामगढ़ जिनालय में आये हुए दो दीक्षार्थियों का सामाजिक रूप से रविवार को अभिनंदन किया. कार्यक्रम के संबंध में जैन समाज के अध्यक्ष राजेन्द्र चूड़ीवाल व सचिव योगेश सेठी ने संयुक्त रूप से बताया है कि हमारे रामगढ़ जिनालय में पधारे बाल ब्रह्मचारी सौरभ व रूपेश भैया दीक्षार्थी हैं. जैन धर्म के शाश्वत तीर्थ श्री सम्मेद शिखरजी स्थित गुणायतन परिसर में आगामी 18 अप्रैल को परम पूज्य मुनिश्री 108 प्रमाणसागर जी के सानिध्य में भव्य जैनेश्वरी दीक्षा समारोह आयोजित किया जा रहा है. मीडिया प्रभारी श्रवण जैन ने बताया कि कार्यकारिणी समिति द्वारा सामुहिक रूप से साधकों का सामाजिक अभिनन्दन किया गया. अभिनन्दन के उपरांत सुसज्जित बग्गी में उन्हें बैठाकर बिन्दौरी उत्सव आयोजित किया गया. नगर भ्रमण के उपरांत दीक्षार्थियों की गोद भराई का कार्यक्रम हुआ. इसके बाद दीक्षार्थियों की आहार चर्या की व्यवस्था पद्मचंद, विद्याप्रकाश, पद्मचंद के आवास पर की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










