भारत विकास परिषद का पदस्थापना समारोह संपन्न
Published by : VIKASH NATH Updated At : 06 Jul 2025 10:21 PM
भारत विकास परिषद के पांचवें पदस्थापना समारोह रविवार की देर शाम शहर के थाना चौक स्थित रोटरी हॉल रामगढ़ में हुआ.
फोटो 6 रामगढ़ 012 कार्यक्रम में शामिल लोग अनमोल सिंह अध्यक्ष व मनमोहन सिंह लांबा बने सचिव रामगढ़. भारत विकास परिषद के पांचवें पदस्थापना समारोह रविवार की देर शाम शहर के थाना चौक स्थित रोटरी हॉल रामगढ़ में हुआ. कार्यक्रम का उदघाटन सांसद मनीष जायसवाल व विधायक रोशन लाल चौधरी सहित भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने किया. इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर व साफा पहनाकर किया. समारोह में स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए निवर्तमान अध्यक्ष हरीश चौधरी ने अपने कार्यकाल के उपलब्धियों को लोगों के बीच रखा. परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष हरीश चौधरी व सचिव प्रदीप कुमार शर्मा ने नये अध्यक्ष सरदार अनमोल सिंह व सचिव मनमोहन सिंह लांबा को विधिवत प्रभार सौंपा. मौके पर परिषद के क्षेत्रीय संयुक्त सचिव हरि रंजन सिंह ने नये सत्र के पदाधिकारियों को विधिवत शपथ ग्रहण करायी. नये अध्यक्ष सरदार अनमोल सिंह ने कहा कि लोगों के सहयोग से समाज के लोगों को लाभ पहुंचाने का प्रयास करेंगे. समारोह को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि परिषद के सदस्य देश के विकास व समाज के कल्याण के लिए अपनी सहभागिता निभाते हैं. सामूहिक विवाह सहित दिव्यांगों के उत्थान के लिये भारत विकास परिषद के सदस्यों ने राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना से जो कार्य किया है. इसके लिये वे बधाई के पात्र हैं. विधायक रोशन लाल चौधरी, भारत विकास परिषद के पद्रेश पदाधिकारी डॉ सुमन सिंह, हरी रंजन सिंह, जयंती सिंह , पूर्व अध्यक्ष गोविंद मेवाड़ सहित कई वक्ताओं ने संबोधन के क्रम में परिषद के पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया. समारोह में मंच संचालन अमित साहू ने किया. पदभार ग्रहण समारोह में मुख्य रूप से तिलक राज मंगल, राधागोविंद विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी एन साह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, डॉ ए के बरेलिया, संतुभाई मानेक, उमेश राजगढ़िया, तेजींदर सिंह सोनी, रंजीत चौधरी, निलेश गुप्ता, सुबोध पांडेय, अखिलेश सिंह, पूनम सिंह, रेणु मेवाड़, वरूण बगड़िया, प्रदीप कुमार सिंह, लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष विजय मेवाड़, रामप्रवेश गुप्ता, ललित चौधरी, संतोष तिवारी, अरुण राय, एससी वासुदेवा, अशोक अग्रवाल, अमरेश गणक, राजीव जायसवाल, सूर्यवंश श्रीवास्तव सहित शहर के कई गणमान्य लोग शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










