ePaper

Hemant Soren Tribute: सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे रामगढ़, विधायक ममता देवी के ससुर को दी श्रद्धांजलि

Updated at : 31 Oct 2025 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
Hemant Soren Tribute

विधायक ममता देवी के ससुर को श्रद्धांजलि देते सीएम हेमंत सोरेन

Hemant Soren Tribute: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को रामगढ़ जिले के दुलमी प्रखंड क्षेत्र के होहद गांव पहुंचे. उन्होंने रामगढ़ विधायक ममता देवी के ससुर एवं कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो के पिता दिवंगत सरयू महतो के श्राद्धकर्म में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की.

विज्ञापन

Hemant Soren Tribute: दुलमी (रामगढ़), बासुदेव कुमार-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को दुलमी प्रखंड क्षेत्र के होहद गांव पहुंचे. जहां उन्होंने रामगढ़ विधायक ममता देवी के ससुर एवं कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो के पिता दिवंगत सरयू महतो के श्राद्धकर्म में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय सरयू महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की.

परिवार के साथ खड़ा है राज्य सरकार-हेमंत सोरेन


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि स्वर्गीय सरयू महतो मिलनसार और समाजसेवी थे, जिन्होंने हमेशा जनता के बीच रहकर समाज को जोड़ने और लोगों की भलाई के लिए कार्य किया. उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार और पूरा समाज परिवार के साथ खड़ा है. मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया. श्राद्धकर्म के दौरान मुख्यमंत्री छोटे-छोटे बच्चों से बातचीत करते नजर आए. बच्चों से स्नेहपूर्वक बातें करते हुए उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

ये भी पढ़ें: झारख‍ंड के पूर्व मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव को नयी जिम्मेदारी, कांग्रेस की इस कमेटी में हैं अध्यक्ष समेत छह सदस्य

स्पीकर और मंत्री ने भी दी श्रद्धांजलि


श्रद्धांजलि सभा में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, पेयजल व स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद, ईचागढ़ विधायक सविता महतो, कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर समेत झामुमो, कांग्रेस और अन्य दलों के कई वरिष्ठ नेता, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे. सभी ने स्व. सरयू महतो की सादगी को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. मौके पर रामगढ़ उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज, दुलमी बीडीओ अमित कुमार, चितरपुर सीओ दीपक मिंज समेत कई प्रशासनिक अधिकारी के अलावा परिवार के सदस्य बजरंग महतो, अमित महतो, संजय पटेल, शालिनी प्रिया सहित कई मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: Heavy Rain Alert: झारखंड में बदला-बदला सा है मौसम का मिजाज, भारी बारिश का येलो अलर्ट

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola