Heavy Rain Alert: झारखंड में बदला-बदला सा है मौसम का मिजाज, भारी बारिश का येलो अलर्ट

Jharkhand Weather
Heavy Rain Alert: झारखंड में मौसम बदला सा है. राज्य के उत्तर-पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में आज शुक्रवार को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इस बाबत मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. शनिवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. रविवार की सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध और बाद में आसमान में साफ रहेगा.
Heavy Rain Alert: रांची-झारखंड में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है. आकाश में बादल छाए हुए हैं. राज्य के उत्तर-पूर्वी (देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज) और निकटवर्ती मध्य भागों में आज कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने इस बाबत येलो अलर्ट जारी किया है. शनिवार को पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, शेष स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा. रविवार की सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध और आसमान में बाद में साफ रहेगा.
कब से बढ़ेगी ठंड?
झारखंड में आज शुक्रवार को कई स्थानों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले तीन दिनों में इसमें धीरे-धीरे (2-3 डिग्री सेल्सियस) की वृद्धि की संभावना है. अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले 4 दिनों में इसमें 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभव है.
ये भी पढ़ें: बुरी हालत में हैं, खाने तक के पैसे नहीं, अफ्रीका के ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 मजदूर
झारखंड में पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम का मिजाज?
पिछले 24 घंटे में झारखंड में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है और कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गयी है. सबसे अधिक बारिश धनबाद में 119.6 मिलीमीटर में हुई. सर्वाधिक उच्चतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड किया गया.
ये भी पढ़ें: Dhanbad News: सदर अस्पताल : डीएमएफटी से अलग हुए दो चिकित्सक आयुष्मान से जुड़कर देंगे सेवा
ये भी पढ़ें: Dhanbad News: अक्षय नवमी पर आंवला वृक्ष के नीचे की गयी पूजा अर्चना
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




