झारखंड के पूर्व मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव को नयी जिम्मेदारी, कांग्रेस की इस कमेटी में हैं अध्यक्ष समेत छह सदस्य

पूर्व मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव
Rameshwar Oraon: झारखंड के पूर्व मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संविधान के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है. अशोक चौधरी, मंजूर अहमद अंसारी, भीम कुमार, मंजूला हांसदा और अभिलाष साहू सदस्य बनाए गए हैं. इसमें अध्यक्ष समेत कुछ छह को शामिल किया गया है.
Rameshwar Oraon: रांची-राष्ट्रीय कांग्रेस ने झारखंड के पूर्व मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संविधान के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति का अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है. इनके अलावा कमेटी में पांच अन्य सदस्य भी हैं. अशोक चौधरी, मंजूर अहमद अंसारी, भीम कुमार, मंजूला हांसदा और अभिलाष साहू सदस्य बनाए गए हैं. इसमें अध्यक्ष समेत कुछ छह को शामिल किया गया है. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से ये जानकारी दी गयी है.

शीर्ष नेतृत्व ने जताया भरोसा
झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ रामेश्वर उरांव को शीर्ष नेतृत्व ने नयी जवाबदेही दी है. उन्हें कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि अन्य पांच को सदस्य बनाया गया है. डॉ रामेश्वर उरांव राज्य में वित्त मंत्री समेत कई अहम पदों पर रहे हैं. राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष ने इनके झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संविधान के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति का अध्यक्ष बनाए के अध्यक्ष बनाए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है.
ये भी पढ़ें: Heavy Rain Alert: झारखंड में बदला-बदला सा है मौसम का मिजाज, भारी बारिश का येलो अलर्ट
ये भी पढ़ें: बुरी हालत में हैं, खाने तक के पैसे नहीं, अफ्रीका के ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 मजदूर
ये भी पढ़ें: Jamshedpur News : चुनाव प्रचार में एआइ से तैयार भ्रामक सामग्री के इस्तेमाल पर रोक, होगी कार्रवाई
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




