::समाज परिवार का दायित्व महिलाएं भी निभा रहीं हैं : रामेश्वर

Updated:
विज्ञापन

::समाज परिवार का दायित्व महिलाएं भी निभा रहीं हैं : रामेश्वर

विज्ञापन

: कुजू. बोंगाबार स्थित मोतीराम कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को उज्ज्वला फाउंडेशन की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता फाउंडेशन अध्यक्ष जगेश्वर प्रजापति ने की. बैठक के मुख्य अतिथि परियोजना पदाधिकारी रामेश्वर मुंडा उपस्थित थे. अध्यक्ष एवं महिलाओं ने मुख्य अतिथि रामेश्वर मुंडा का स्वागत किया. श्री मुंडा ने कहा कि उज्ज्वला फाउंडेशन अध्यक्ष की सकारात्मक सोच से संस्था नयी ऊंचाई तक जायेगी. फाउंडेशन से जुड़ी महिलाएं केवल संगठनात्मक उद्देश्यों की पूर्ति तक सीमित नहीं हैं. समाज और परिवार के विकास की जिम्मेदारी केवल पुरुषों की नहीं है, बल्कि महिलाएं भी समान रूप से इस दायित्व को निभा रही हैं. महिलाओं ने फाउंडेशन की योजनाओं, स्वावलंबन से जुड़े कार्यक्रमों तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर भी चर्चा की. बैठक की अध्यक्षता कर रहे फाउंडेशन अध्यक्ष जगेश्वर प्रजापति ने कहा कि आठ फरवरी को रामगढ़ में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के सौजन्य से होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम में फाउंडेशन से 200 महिलाएं शामिल होंगी. संचालन शांति देवी ने किया. बैठक में आशा देवी, रीना कुमारी, मनसरी देवी, कौशल्या देवी, शांति देवी, सुमन देवी, सुलेखा देवी, अंजू देवी, संगीता देवी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola