पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने जर्जर दामोदर पुल का लिया जायजा 

Updated:
विज्ञापन
Ramgarh News

धरना पर बैठे पूर्व केंद्रीय मंत्री व उनके समर्थक

Ramgarh News: पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल का निरीक्षण कर उसकी जर्जर स्थिति पर चिंता जताई. साथ ही जीएम के अनुपस्थित रहने पर समर्थकों संग सड़क जाम कर धरना दिया.

विज्ञापन

Ramgarh News: पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने रविवार को झारखंड गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि पुल की स्थिति काफी खराब हो चुकी है और यह कभी भी गिर सकता है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर राज्य सरकार और कोल इंडिया के चेयरमैन से बातचीत की गई है. 

पुराने पुल की मरम्मत पर 19 करोड़ 44 लाख रुपये खर्च होंगे 

उन्होंने बताया कि नया पुल का निर्माण और पुराने पुल की मरम्मत पर 19 करोड़ 44 लाख रुपये खर्च होंगे. इतना पैसा देने में कोल इंडिया प्रबंधन को प्रक्रिया के तहत तीन-चार महीने का समय लग सकता है. राज्य सरकार का कहना है कि प्रबंधन फिलहाल पांच करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध करा देगी, तो इसका निविदा निकाल देंगें, लेकिन यह मामला अभी अटक गया है. इससे जुड़े मुद्दे को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री महाप्रबंधक से बातचीत करना चाह रहे थे, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए. इसके विरोध में पूर्व केंद्रीय मंत्री और उनके समर्थको ने पुल के पास सड़क जाम कर दिया. सभी लोग धरना पर बैठे हुए है.

यह भी पढ़ें: संकट में रांची का HEC: वेतन बकाया और नए वर्क ऑर्डर न मिलने से बिगड़े हालात, बड़े अधिकारियों ने भी छोड़ा साथ

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट की चेतावनी: सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन न मिली तो रूकेगा नगर विकास सचिव का वेतन

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola