मीटा पोर्टल की शिकायतों के निष्पादन की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

Updated:
विज्ञापन
फोटो फाइल 21 आर-17- वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल उपायुक्त व अन्य अधिकारी  | Prabhat Khabar Network

फोटो फाइल 21 आर-17- वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल उपायुक्त व अन्य अधिकारी | Prabhat Khabar Network

रामगढ़ उपायुक्त ने मीटा पोर्टल पर लंबित शिकायतों के त्वरित और समयबद्ध निष्पादन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। जानें पूरी जानकारी।

विज्ञापन

रामगढ़: मीटा (एमइइटीए) रामगढ़ पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों के निष्पादन की समीक्षा उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गयी. बैठक में विभिन्न विभागों व प्रखंडों से संबंधित लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

बैठक में बताया गया कि मीटा पोर्टल पर प्राप्त 1180 आवेदनों में से 592 मामलों का निष्पादन हुआ है. उपायुक्त ने लंबित शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. वहीं सीपी ग्राम व झार सेवा पोर्टल पर लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई में तेजी लाने को कहा.

उपायुक्त ने वरीय अधिकारियों को प्रखंडवार लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने तथा क्षेत्र भ्रमण कर जन समस्याओं के त्वरित समाधान, जनप्रतिनिधियों से समन्वय और शिकायत निवारण प्रणाली को प्रभावी बनाने के निर्देश दिये.

बैठक में समाहरणालय के वरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी व जन शिकायत कोषांग के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.


विज्ञापन
Md

लेखक के बारे में

By Md

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola