रामगढ़ में संगीतमय प्रवचन का तीसरा व अंतिम दिवस संपन्न

फोटो फाइल 22 आर-4 गणक मैरिज हॉल में आयोजित संगीतमय प्रवचन में उपस्थित श्रद्धालु. | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ में श्री बृज गोपिका सेवा मिशन द्वारा आयोजित संगीतमय प्रवचन का समापन हुआ। डॉ युगल शरण ने राधा नाम की महिमा और भक्ति का महत्व समझाया।
रामगढ़: श्री बृज गोपिका सेवा मिशन रामगढ़ द्वारा गणक मैरिज हॉल में आयोजित प्रवचन का बुधवार को तीसरा व अंतिम दिवस संपन्न हुआ. प्रातःकालीन सत्र में डॉ युगल शरण ने कहा कि मनुष्य को सांसारिक कपट, ठगने व ठगाने की प्रवृत्ति से दूर रहकर तीनों प्रकार की कामनाओं का त्याग करते हुए निरंतर श्याम सुंदर का भजन करना चाहिए.
स्वामीजी ने राधा नाम की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि सच्चे भक्तों के लिए राधा नाम ही जीवन का अमृत है. उन्होंने कहा कि ऐसे भक्त सांसारिक मोह-माया से दूर रहकर केवल राधा-राधा का स्मरण करते हैं.
सांध्य सत्र में उन्होंने श्रद्धालुओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा इच्छुक जनों से व्यक्तिगत रूप से भी वार्ता की. इसकी जानकारी ब्रज गोपिका सेवा मिशन रामगढ़ के मीडिया प्रभारी राज़ रामगढी ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










