गोला में गजराज का आतंक, जंगली हाथियों ने किसानों की फसल को रौंदी

फोटो फाइल : 22गोला,02 - हाथियों द्वारा क्षतिग्रस्त फसल | Prabhat Khabar Network
गोला वन क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड ने कोरांबे और सुतरी गांव में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने दर्जनों किसानों की मकई और सब्जी की फसलें रौंदकर नष्ट कर दीं।
गोला: गोला वन क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. मंगलवार रात जंगली हाथियों के झुंड ने कोरांबे, सुतरी एवं रकुवा गांव में जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने दो दर्जन से अधिक किसानों के खेतों में लगी मकई, लौकी, भिंडी, परवल समेत अन्य सब्जी एवं खाद्यान्न फसलों को रौंदकर बर्बाद कर दिया.
कई स्थानों पर मकानों और अन्य संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है. ग्रामीणों ने वन विभाग को घटना की सूचना देकर प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, हाथियों को आबादी से दूर खदेड़ने तथा किसानों को शीघ्र क्षतिपूर्ति राशि उपलब्ध कराने की मांग की है. गोला वन क्षेत्र में अलग-अलग झुंडों में करीब 40 से 45 जंगली हाथी विचरण कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










