:::: छोटी उम्र में बड़ी इबादत : सात वर्षीय रुमैसा रख रही है रोजा

Updated:
विज्ञापन

छोटी उम्र में बड़ी इबादत : सात वर्षीय रुमैसा रख रही है रोजा

विज्ञापन

चितरपुर. रमजान के पवित्र माह में चितरपुर के बेलाल नगर की सात वर्षीय रुमैसा रुखसार अपनी इबादत और रोजे को लेकर चर्चा में है. कम उम्र में ही उसकी गहरी आस्था लोगों के लिए प्रेरणा बन रही है. रुमैसा के पिता मोतिउल्लाह ने बताया कि उसने महज चार वर्ष की उम्र से ही रोजा रखना शुरू कर दिया था. इस वर्ष भी वह पूरे उत्साह और लगन के साथ रोजा रख रही है. वह रोजाना परिवार के साथ इफ्तार करती है और पूरे नियमों का पालन करती है. रोजा के दौरान रुमैसा अल्लाह से देश में सुख-शांति, तरक्की और अमन-चैन की दुआ मांगती है. रुमैसा का कहना है कि उसे रोजा रखने की प्रेरणा अपने माता-पिता से मिली है. रमजान के महीने में इबादत का विशेष महत्व होता है. इसी भावना से वह पूरे समर्पण के साथ इबादत में जुटी रहती है.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola