शासी निकाय की बैठक में विधायक ममता देवी बनी अध्यक्ष

शासी निकाय की बैठक में विधायक ममता देवी बनी अध्यक्ष
दुलमी. दुलमी प्रखंड क्षेत्र के होन्हे स्थित जनता उच्च विद्यालय में शनिवार को शासी निकाय की बैठक हुई. बैठक में रामगढ़ विधायक ममता देवी शामिल हुई. विद्यालय प्रबंधन ने बुके देकर सम्मानित किया. बैठक में विधायक ममता देवी को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया. इस अवसर पर विद्यालय के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी. विधायक ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना मेरी प्राथमिकता है. बैठक में सुधीर मंगलेश, नवरोतम कुमार, राजनंदन महतो, गंगाधर महतो, भेदो राम, दीपक जायसवाल, सुनील महतो, संजय महली, मोइनुद्दीन अंसारी, हरिदास महतो, बैजनाथ महतो, पवन महतो, मनोज महतो, अर्चना कुमारी, प्रदीप महतो, राहुल पांडेय, महेंद्र ओहदार, हेमलाल महतो, लिलेश्वर महतो, शराफत अंसारी बबलू उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




