चेंबर के सचिव मनोज व अध्यक्ष बने मंजीत साहनी

Updated at : 04 Mar 2025 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
चेंबर के सचिव मनोज व अध्यक्ष बने मंजीत साहनी

चेंबर के सचिव मनोज व अध्यक्ष बने मंजीत साहनी

विज्ञापन

रामगढ़. चेंबर भवन में मंगलवार को रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (सत्र 2025-27) के नये पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध किया गया. मौके पर चेंबर की चुनाव समिति के अध्यक्ष सह अधिवक्ता बंशीधर गोप, सदस्य राजेश कुमार अग्रवाल, अनिल कुमार सिन्हा, रमेश बौंदिया, अधिवक्ता प्रणव कुमार मुखर्जी उपस्थित थे. चुनाव समिति के अध्यक्ष वंशीधर गोप ने बताया कि चेंबर चुनाव में 15 सदस्य निर्विरोध विजयी हुए. चुनाव समिति के पदाधिकारियों ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया. सर्वसम्मति से कमेटी के पदाधिकारियों की हुई घोषणा : इस अवसर पर सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए मंजीत साहनी के नाम का प्रस्ताव अमरेश गणक व समर्थन मुरारी लाल अग्रवाल ने दिया. उपाध्यक्ष पद के लिए अमरेश गणक के नाम का प्रस्ताव अभिजीत कुमार उर्फ बीजी ने दिया. इनका समर्थन दिनेश कुमार पोद्दार ने किया. मानद सचिव के पद के लिए मनोज चतुर्वेदी उर्फ मानू के नाम का प्रस्ताव राहुल जैन ने दिया. इनका समर्थन अमरेश गणक ने किया. संयुक्त सचिव के पद के लिए इंद्रपाल सिंह का प्रस्ताव उमेश कुमार अग्रवाल ने दिया. इनका समर्थन रवींद्र साहू ने किया. कोषाध्यक्ष के लिए दिनेश पाेद्दार का प्रस्ताव रवींद्र साहू ने दिया. इनका समर्थन इंद्रपाल सिंह सैनी ने किया. मौके पर कार्यकारिणी के नये सदस्य अभिजीत कुमार, अमरेश गणक, अरुण बगड़िया, दिनेश पोद्दार, इंद्रपाल सिंह सैनी, मंजीत साहनी, मानू चतुर्वेदी, मुरारीलाल अग्रवाल, नरेंद्र कुमार सिंह, नीलेश गुप्ता, रविंद्र साहु, राहुल जैन, उमेश अग्रवाल, अधिवक्ता विधान सिंह, अधिवक्ता विवेक अग्रवाल शामिल थे. चेंबर के पूर्व अध्यक्षों ने दी नयी कमेटी को शुभकामना : विजयी टीम को चेंबर के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, अधिवक्ता आनंद अग्रवाल, विनय अग्रवाल, मनजी सिंह, दुर्गा प्रसाद सिंह उर्फ वकील सिंह, अनूप कुमार बाबू साहेब, विमल बुधिया, पंकज कुमार तिवारी, अनूप कुमार, राजू चतुर्वेदी, गोविंद लाल अग्रवाल, श्याम परशुरामपुरिया, बलजीत सिंह बेदी ने बधाई दी. व्यापार व व्यापारियों के हित में किया जायेगा काम : मनोज चतुर्वेदी कमेटी के नये मानद सचिव मनोज चतुर्वेदी उर्फ मानू ने कहा कि नयी कमेटी व्यापार व व्यापारियों के हित में काम करेगी. व्यापार को बढ़ाने में आनेवाली बाधाओं को दूर किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola