बैडमिंटन टूर्नामेंट : तीसरे दिन दूसरे राउंड के कई मैच हुए

Updated at : 26 Feb 2025 11:13 PM (IST)
विज्ञापन
बैडमिंटन टूर्नामेंट : तीसरे दिन दूसरे राउंड के कई मैच हुए

बैडमिंटन टूर्नामेंट : तीसरे दिन दूसरे राउंड के कई मैच हुए

विज्ञापन

बरकाकाना. सामुदायिक भवन नयानगर में चल रहे पांच दिवसीय सीसीएल अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के तीसरे दिन दूसरे राउंड के कई मैच खेले गये. इसके विजयी प्रतिभागी अपने अगले राउंड में अपनी जगह बनायी. तीसरे दिन के मैच की शुरुआत खेल पर्यवेक्षक गंगेश्वर मिश्रा ने करायी. पहला मैच बरका-सयाल व रांची मुख्यालय के बीच खेला गया. इसमें सिंगल्स व डबल्स बरका-सयाल की टीम ने जीत दर्ज की. ओपन सिंगल्स के दूसरे राउंड के मैच खेले गये. इसमें प्रियांशु ने किसलय कांत को, निखिल कुमार ने गुलशन कुमार को, दीपक कुमार ने नीरज कुमार को, राजीव रंजन ने सौरव अग्रवाल को, राज तरुण ने सिकंदर सोरेन को, मिथिलेश ने प्रीतम को, हरशित श्रीवास्तव ने जयदीप सिंह को, नीलेश ने शिव कुमार को, नीतेश ने शमशाद को हरा कर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया. मौके पर डॉ चंदन कुमार, डॉ हरेंद्र कुमार, निखिल कुमार, सांबित कुमार, उदय प्रताप नारायण सिंह, पीके धर, गंगेश्वर मिश्रा, रंजीत सिंह, शंकर मिस्त्री, सुरेश विश्वकर्मा, सतपाल बोहरा, मनोज बारा, उमेश महतो, विनोद महतो, बी तिर्की, राजेश झा, संतोष यादव, तरुण सिंह, विवेक राज, मंजू देवी, मालती कुमारी, सुगन उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola