पारिवारिक विवाद में पति ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन

पारिवारिक विवाद में पति ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

विज्ञापन

गोला. गोला प्रखंड के मुरुडीह निवासी दो बच्चों के पिता ने पारिवारिक विवाद से तंग आकर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के अनुसार, गांव के किसी बात को लेकर शुक्रवार को रोशन कुमार महतो (25 वर्ष) का पत्नी के साथ विवाद हो गया था. इसके बाद उसकी पत्नी दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गयी. इससे आहत होकर रोशन ने फांसी लगा कर जान दे दी. परिजनों को देर रात जैसे ही इसकी सूचना मिली, पुलिस को जानकारी दी गयी. पुलिस दरवाजा तोड़ कर घर के अंदर गयी, तो देखा कि रोशन कुमार फांसी के फंदे से झूल रहा था. उसे नीचे उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. बताया जाता है कि रोशन कुमार महतो ने प्रेम विवाह किया था. वह चालक का काम करता था. बताया जाता है कि उसकी पत्नी के साथ अक्सर विवाद होते रहता था. पत्नी ने पिछले दिन थाना में शिकायत की थी. यहां समझौता के बाद मामला सुलझाया गया था.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola