डीएसपी ने दिया नये आपराधिक कानून का प्रशिक्षण

डीएसपी ने दिया नये आपराधिक कानून का प्रशिक्षण
रामगढ़. नये आपराधिक कानून को लेकर डीएसपी मुख्यालय चंदन वत्स ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस कर्मी, चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टॉफ को प्रशिक्षण दिया. डीएसपी मुख्यालय के चंदन वत्स ने कहा कि प्रत्येक जिला में गैर पुलिस कर्मी, चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टॉफ को नये कानून में उनकी भूमिका व जिम्मेवारी को लेकर जागरूक करना है. बताया कि नये कानून की जानकारी काफी महत्वपूर्ण है. इसमें अलग-अलग प्रकार के केस से लेकर चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टॉफ को रिपोर्ट करनी पड़ती है. ऐसे में उन्हें कानून की जानकारी आवश्यक है. इससे केस के अनुसंधान में सरलता आयेगी. चिकित्सक व पैरामेडिकल कर्मी को भी किसी प्रकार अड़चन का सामना नहीं करना पडेगा. मौके पर सीएस डॉ महालक्ष्मी प्रसाद सहित जिला के विभिन्न चिकित्सक व 68 पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




