लीड) प्रत्याशी मांग रहे विकास के लिए वोट

Published at :29 Nov 2015 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
लीड) प्रत्याशी मांग रहे विकास के लिए वोट

लीड) प्रत्याशी मांग रहे विकास के लिए वोट फोटो- 29 घाटो -8 मुखिया प्रत्याशी – निर्मल महतो 29 घाटो -9 मुखिया प्रत्याशी राज लाल महतो 29 घाटो -10 मुखिया प्रत्याशी श्रीमती सोनू सिंह 29 घाटो -11 मुखिया प्रत्याशी फरहरी महतो 29 घाटो -12 मुखिया प्रत्याशी संजुल टुडू,29 घाटो -13 मुखिया प्रत्याशी गणेश किस्कू.29 घाटो – […]

विज्ञापन

लीड) प्रत्याशी मांग रहे विकास के लिए वोट फोटो- 29 घाटो -8 मुखिया प्रत्याशी – निर्मल महतो 29 घाटो -9 मुखिया प्रत्याशी राज लाल महतो 29 घाटो -10 मुखिया प्रत्याशी श्रीमती सोनू सिंह 29 घाटो -11 मुखिया प्रत्याशी फरहरी महतो 29 घाटो -12 मुखिया प्रत्याशी संजुल टुडू,29 घाटो -13 मुखिया प्रत्याशी गणेश किस्कू.29 घाटो – 14 जिप प्रत्याशी बिरसा हंसदा घाटोटांड़. तीसरे चरण के चुनाव में अपना भाग आजमा रहे क्षेत्र के प्रत्याशी अपने अपने क्षेत्र में जन संपर्क अभियान चला कर मतदाताओं को रिझाने में जुटे हैं. सभी विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं. बसंतपुर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी निर्मल महतो ने रविवार को अपने दर्जनों समर्थकों के साथ पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. मतदाताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पंचायत को विकसित बना कर अलग पहचान बनाऊंगा. जनसंपर्क अभियान में कुलदीप महतो, भोला महतो, उमेश महतो, धनेश्वर महतो, हेमलाल महतो, प्यारी महतो, सहदेव महतो, रोहित महतो, सुरेंद्र महतो आदि शामिल थे. हर समस्या का समाधान करूंगा : राज लाल महतो बसंतपुर पंचायत के मुखिया पद के उम्मीदवार राजलाल महतो पिछले कार्य काल में किये गये विकास कार्यों को गिनाते हुए मतदाताओं से इस बार पुन: भारी मतों से विजयी बनाने कि अपील की है. काम के आधार पर चुनाव करें : सोनू सिंह बारू घुटू उत्तरी पंचायत कि मुखिया प्रत्याशी सोनू सिंह पंचायत क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला कर मतदाताओं से किये गये काम के आधार पर पुन: वोट मांग रही हैं. उन्होंने कहा कि आप हमें सेवा का मौका एक बार और दें . विकास के अधूरे कार्यों को पूरा करूंगी .सबको उनका हक मिलेगा : फरहरी महतो बसंतपुर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी फरहरी महतो ने पंचायत क्षेत्र में जगह जगह मतदाताओं के साथ बैठक की . उन्हें भरोसा दिलाया कि वे चुनाव जीत कर सबको उनका वाजिब हक दिलाने का काम करेंगे. अभी तक पंचायत का अपेक्षित विकास नहीं हुआ है. रैयतों को बेघर नहीं होने देंगे : संजुल टुडूबसंतपुर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी संजुल टुडू ने पंचायत क्षेत्र का भ्रमण कर मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट की अपील की . उन्होंने कहा कि यहां के रैयत को एक सोची -समझी साजिश के तहत बेघर करने की योजना बन रहा है. इसे वे सफल होने नहीं देंगे. जनता का सेवक बन कर काम करेंगे : गणेश किस्कू बसंतपुर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी गणेश किस्कू ने मतदाताओं से वोट का अपील करते हुए कहा कि आप हमें सहयोग करें. हम आपकी सेवा एक सेवक की तरह करूंगा. बिरसा ने क्षेत्र का दौरा किया मांडू भाग दो के जिल परिषद सदस्य पद के प्रत्याशी बिरसा हंसदा ने रविवार को क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में डोर -टू -डोर जन संपर्क अभियान चलाया. जिप प्रत्याशी बिरसा हंसदा ने कहा कि वे चुनाव जीत कर सरकारी योजनाओं का लाभ घर घर पहुंचाने का काम करूंगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola