रामगढ़ में मैट्रिक रिजल्ट पर सख्ती, कई स्कूलों से मांगा गया जवाब

प्रतीकात्मक तस्वीर (AI IMAGE)
Ramgarh News: रामगढ़ में मैट्रिक परीक्षा परिणामों को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है. कमजोर प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों पर कार्रवाई करते हुए कई स्कूलों से जवाब तलब किया गया है, जबकि खराब परिणाम वाले शिक्षकों के वेतन पर भी रोक लगा दी गई है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट
Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले में जैक और सीबीएसई माध्यमिक परीक्षा परिणामों की समीक्षा के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने जिले के सरकारी और उत्क्रमित उच्च विद्यालयों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है. उपायुक्त के निर्देश पर की गई समीक्षा में कई विद्यालयों का परीक्षाफल असंतोषजनक पाया गया.
52 विद्यालयों को 24 घंटे में स्पष्टीकरण देने का निर्देश
समीक्षा के आधार पर शत-प्रतिशत परिणाम नहीं देने वाले 52 विद्यालयों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है. इन विद्यालयों का उत्तीर्णता प्रतिशत 87 से 99 प्रतिशत के बीच रहा है.
12 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों का वेतन स्थगित
अत्यंत खराब प्रदर्शन करने वाले 12 विद्यालयों की पहचान कर उनके प्रधानाध्यापकों और संबंधित टीजीटी शिक्षकों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है. इन विद्यालयों का उत्तीर्णता प्रतिशत न्यूनतम 68 प्रतिशत तक रहा है.
सबसे कम प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों की पहचान
सबसे कम परिणाम देने वाले विद्यालयों में उत्क्रमित उच्च विद्यालय लपंगा 68 प्रतिशत, छत्तरमांडू 71 प्रतिशत, डाड़ीडीह 73 प्रतिशत, बीचा 75 प्रतिशत और कंजगी 78 प्रतिशत शामिल हैं.
संतोषजनक जवाब मिलने तक वेतन रहेगा बंद
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त होने तक संबंधित प्रधानाध्यापकों का वेतन भुगतान बंद रहेगा. सभी को निर्धारित समय सीमा के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया है.
बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों की सराहना
उन्होंने कहा कि जहां कई विद्यालयों ने शत-प्रतिशत परिणाम देकर जिले का मान बढ़ाया है, वहीं कमजोर प्रदर्शन शैक्षणिक गुणवत्ता पर प्रश्न खड़ा करता है. इस कार्रवाई की जानकारी उपायुक्त को भी दे दी गई है.
इसे भी पढ़ें: अवैध संबंध बनाने के लिए पति की कराई थी हत्या, फरार एक और आरोपी गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर दिव्यांग महिला से दुष्कर्म और ठगी, आरोपी गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




