मच्छरों से होनेवाली बीमारियों के प्रति जागरूक करें : डॉ स्वराज

Updated:
विज्ञापन
मच्छरों से होनेवाली बीमारियों के प्रति जागरूक करें : डॉ स्वराज

मच्छरों से होनेवाली बीमारियों के प्रति जागरूक करें : डॉ स्वराज

विज्ञापन

विश्व मलेरिया दिवस पर संगोष्ठी सह जागरूकता कार्यशाला रामगढ़. विश्व मलेरिया दिवस पर सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में शनिवार को विशेष संगोष्ठी सह जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. प्रभारी सिविल सर्जन डॉ स्वराज की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया. कार्यशाला में आम लोगों को मच्छरों से होनेवाली बीमारियों के प्रति जागरूक करने व बेहतर स्वास्थ्य व्यवहार के लिए प्रेरित करने लिए किया गया. डॉ स्वराज ने बताया कि इस वर्ष ड्रिवेन टू इंड मलेरिया नाउ वी कैन नाउ वी मस्ट थीम है. डॉ स्वराज ने कहा कि वेक्टर जनित रोगों से सुरक्षा और मलेरिया उन्मूलन के लिए जन जागरूकता चलाना आवश्यक है. मौके पर नोडल पदाधिकारी डॉ तुलिका रानी से संबंधित पंजीकृत चिकित्सकों की समीक्षा बैठक में टेली-कंसल्टेशन के दौरान आ रही तकनीकी व अन्य परेशानियों का निराकरण किया. मौके पर डॉ शमीम अख्तर, डॉ जयश्री रागनी, डॉ अपराजिता, डॉ अंबिका कुमारी, डॉ मदन महतो, डॉ मनिताप, डॉ दिलीप कुमार, डॉ मनीषा कुमारी, डॉ अमित आनंद, विशाल तिर्की, डॉ पूजा, डॉ चेतन, डॉ पीएन सिंह, डॉ वीके सिंह, प्रदीप कुमार सिन्हा, डॉ पल्लवी कौशल, सुनील मधुकर, आमोद कुमार, विमल कुमार केशरी, मो मिन्हाज अंसारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola