3) ओके...जिले का नाम रोशन किया

3) अोके…जिले का नाम रोशन कियामांडू प्रखंड की सोनम टुडू को तीरंदाजी में दूसरा स्थान मिला फोटो फाइल 25आर-आई-तीरंदाजी में दूसरा स्थान लानेवाली छात्रा.रामगढ़. बोकारो के मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में आयोजित प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में वनवासी कल्याण केंद्र, रामगढ़ के खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में मांडू प्रखंड की सोनम टुडू ने […]
3) अोके…जिले का नाम रोशन कियामांडू प्रखंड की सोनम टुडू को तीरंदाजी में दूसरा स्थान मिला फोटो फाइल 25आर-आई-तीरंदाजी में दूसरा स्थान लानेवाली छात्रा.रामगढ़. बोकारो के मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में आयोजित प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में वनवासी कल्याण केंद्र, रामगढ़ के खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में मांडू प्रखंड की सोनम टुडू ने तीरंदाजी में दूसरा स्थान लाकर जिले का नाम रोशन किया है. वहीं, 16 वर्ष आयु वर्ग की दौड़ में पवन कुमार मुंडा, सूरज बेदिया, अमन उरांव, मुकेश मुंडा, 18 वर्ष आयु वर्ग में जयमेहरा, तुरी कुदादा, राजनाथ टुडू व संदीप हांसदा टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया. 400 मीटर दौड़ में जयमेहरा (द्वितीय), गोला फेंक में सीमा मुर्मू तृतीय, 200 मीटर बालक वर्ग में सूरज बेदिया (तृतीय) व 18 वर्ष आयु वर्ग में अनिल कुमार बेदिया को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान लानेवाले प्रतिभागियों को रांची में आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय वनवासी प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा. वनवासी कल्याण केंद्र के जिला संगठन मंत्री महेश साहू ने सफल प्रतिभागियों को बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










