पारिवारिक मिलन सह वनभोज संपन्न

Published at :22 Nov 2015 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
पारिवारिक मिलन सह वनभोज संपन्न

पारिवारिक मिलन सह वनभोज संपन्नघाटोटांड़. वेस्ट बोकारो यादव समिति का पारिवारिक मिलन सह वनभोज का आयोजन रविवार को स्थानीय जेआरडी टाटा पार्क में किया गया. इसमें यादव समाज के सैकड़ों सदस्य पूरे परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए. मौके पर बच्चों की दौड़ व महिलाओं की म्यूजिकल चेयर खेल प्रतियोगिता हुई. इसमें सफल प्रतिभागियों […]

विज्ञापन

पारिवारिक मिलन सह वनभोज संपन्नघाटोटांड़. वेस्ट बोकारो यादव समिति का पारिवारिक मिलन सह वनभोज का आयोजन रविवार को स्थानीय जेआरडी टाटा पार्क में किया गया. इसमें यादव समाज के सैकड़ों सदस्य पूरे परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए. मौके पर बच्चों की दौड़ व महिलाओं की म्यूजिकल चेयर खेल प्रतियोगिता हुई. इसमें सफल प्रतिभागियों को समिति ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया. दूसरी अोर, अवकाश प्राप्त टिस्कोकर्मी रामाशीष यादव के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया. समिति के सचिव उमेश प्रसाद यादव ने कहा कि यादव समाज को एक मंच पर ला कर उन्हें एक सूत्र में बांधना समिति का उद्देश्य है. सामूहिक वन भोज में समिति के सदस्यों ने अपने परिवारजनों के साथ हिस्सा लिया. माैके पर त्रिलोकी सिंह यादव, मुसाफिर सिंह यादव, कृष्ण मुरारी यादव, कैलाश गोप, एनपी यादव, विजय यादव, मीना देवी, किरण यादव, राजेश यादव, अशोक कुमार यादव, सुरेंद्र यादव, दयाल किशोर यादव, सरिता देवी, रीता देवी, मंजू देवी, नीतू देवी, देवंती देवी, सपना देवी, सिकंदर यादव, राजकुमार यादव, दीनानाथ यादव, सुरेश यादव, गणेश यादव , दिनेश यादव, भोला यादव, साधु यादव आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola