छिटपुट झड़प के साथ संपन्न हुआ चुनाव

Published at :22 Nov 2015 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
छिटपुट झड़प के साथ संपन्न हुआ चुनाव

छिटपुट झड़प के साथ संपन्न हुआ चुनाव गोला-दुलमी प्रखंडमुख्य बातें वैलेट पेपर के साथ डाला आधार व वोटर कार्ड मृत व्यक्तियों के नाम पर भी डाले गये वोट उड़ूसाड़म में भी बूथों पर हो – हंगामा होने की खबर बूथ संख्या 57 मगनपुर में मतपेटी खराब होने के कारण पेटी बदल दी गयीफोटो फाइल : […]

विज्ञापन

छिटपुट झड़प के साथ संपन्न हुआ चुनाव गोला-दुलमी प्रखंडमुख्य बातें वैलेट पेपर के साथ डाला आधार व वोटर कार्ड मृत व्यक्तियों के नाम पर भी डाले गये वोट उड़ूसाड़म में भी बूथों पर हो – हंगामा होने की खबर बूथ संख्या 57 मगनपुर में मतपेटी खराब होने के कारण पेटी बदल दी गयीफोटो फाइल : 22 चितरपुर आई, जे, के, एल, एम, एन, ओ मतदान के लिए पहुंचे मो सुहगी, बिगन महतो, कतारबद्ध महिलाएं, पहली बार वोट देने पहुंचे मनसु महतो, मो पानको एवं जमीन में बैठे मतदान कर्मी गोला / दुलमी.गोला क्षेत्र में छिटपुट झड़प के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न हुआ. मतदाताओं के हौसले के सामने ठंड नजर नहीं आया. अहले सुबह छह बजे से ही मतदान केंद्रों में मतदाताओं की कतार लगी रही. बूथ संख्या 57 मगनपुर में मतपेटी खराब होने के कारण पेटी बदल दी गयी. इससे कुछ देर बाद यहां मतदान शुरू हुआ. ग्रामीणों ने बूथ संख्या तीन ढोंढराडीह में पीठासीन पदाधिकारी को बूथ केंद्र से कुछ देर के लिए बाहर निकाल दिया. ग्रामीणों ने कहा कि पीठासीन पदाधिकारी काफी धीरे-धीरे काम कर रहे हैं. बाद में उन्हें बूथ में भेजा गया. इससे कुछ देर के लिए यहां मतदान बाधित रहा. अधिकारियों के बीच -बचाव के बाद पुन: मतदान शुरू हुआ. बूथ संख्या 262 उलादका में मतदाताओं के बीच आपसी झड़प में लगभग आधे घंटे तक मतदान बाधित रहा. सोनडीमरा वार्ड नंबर नौ में फूलो महतो की पत्नी ने मतपेटी में वैलेट पेपर के साथ-साथ अपना आधार कार्ड व वोटर कार्ड भी डाल दिया. उड़ूसाड़म में भी बूथों पर हो – हंगामा होने की खबर है. संवेदनशील बूथों पर भी मतदान हुआ. दुलमी प्रखंड के कुल 129 बूथों पर भी शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न होने की सूचना है. बोगस वोट डाले गये : गोला / चितरपुर.गोला व चितरपुर क्षेत्र के कई बूथों पर जम कर बोगस मतदान हुआ. इसका कई बार विरोध भी किया गया. मजे की बात यह है कि मृत व्यक्तियों एवं क्षेत्र से पलायन किये गये लोगों के नाम पर भी कई लोगों ने वोट डाल दिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola