डाड़ी में चुनाव प्रचार थमा, कल मतदान

डाड़ी में चुनाव प्रचार थमा, कल मतदान मुखिया व जिप उम्मीदवारों के बीच कांटे की है टक्कर कई उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दावं पर लगी हुई हैगिद्दी(हजारीबाग). डाड़ी प्रखंड में पंचायत चुनाव 22 नवंबर को है. शुक्रवार को तीन बजे चुनाव प्रचार थम गया है. जिप, मुखिया, पंसस व वार्ड सदस्य के उम्मीदवारों ने प्रचार के […]
डाड़ी में चुनाव प्रचार थमा, कल मतदान मुखिया व जिप उम्मीदवारों के बीच कांटे की है टक्कर कई उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दावं पर लगी हुई हैगिद्दी(हजारीबाग). डाड़ी प्रखंड में पंचायत चुनाव 22 नवंबर को है. शुक्रवार को तीन बजे चुनाव प्रचार थम गया है. जिप, मुखिया, पंसस व वार्ड सदस्य के उम्मीदवारों ने प्रचार के अंतिम दिन तूफानी जनसंपर्क अभियान चला कर लोगों से वोट मांगा. डाड़ी बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी सुधीर प्रकाश ने कहा कि मतदान शांति पूर्वक कराने के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. मतदानकर्मी शनिवार को अपने-अपने बूथ केंद्रों पर पहुंच जायेंगे. उग्रवाद प्रभावित मतदान केंद्रों में पुलिस की भारी बंदोबस्ती की जायेगी. उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों व इससे संबंधित बातों का जायजा लेने के लिए कई अधिकारी प्रखंड मुख्यालय पहुंच रहे हैं. डाड़ी भाग एक व दो में कई जिप उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दावं पर लगी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










