प्रभात फेरी में शामिल हुए श्रद्धालु

Published at :14 Nov 2015 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
प्रभात फेरी में शामिल हुए श्रद्धालु

प्रभात फेरी में शामिल हुए श्रद्धालु14आर-आई-प्रभात फेरी में शामिल साध-संगत के लोग.रामगढ़. श्री गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव को लेकर निकाली जा रही प्रभात फेरी का शनिवार को दूसरा दिन था. इसमें बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग शामिल थे. प्रभात फेरी रामगढ़ गुरुद्वारा से निकल कर शहर का भ्रमण किया. साध-संगत भजन गाते चल […]

विज्ञापन

प्रभात फेरी में शामिल हुए श्रद्धालु14आर-आई-प्रभात फेरी में शामिल साध-संगत के लोग.रामगढ़. श्री गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव को लेकर निकाली जा रही प्रभात फेरी का शनिवार को दूसरा दिन था. इसमें बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग शामिल थे. प्रभात फेरी रामगढ़ गुरुद्वारा से निकल कर शहर का भ्रमण किया. साध-संगत भजन गाते चल रहे थे. पुन: रामगढ़ गुरुद्वारा पहुंचकर प्रभात फेरी समाप्त हुई. यहां प्रभात फेरी का स्वागत नरेंद्र सिंह चमन व परमजीत सिंह चमन व उनके परिवार के लोगों ने किया. निशान साहिब पर माल्यार्पण भी किया गया. इनके द्वारा प्रभात फेरी में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गयी थी. रामगढ़ गुुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से नरेंद्र सिंह चमन व परमजीत सिंह चमन को सरोपा प्रदान कर सम्मानित किया गया. प्रभात फेरी में रामगढ़ गुरुद्वारा प्रधान सरदार रमिंदर सिंह गांधी, महासचिव जगजीत सिंह सोनी, जितेंद्र सिंह पवार, कुलवंत सिंह मारवा, रघुवीर सिंह छाबड़ा, दौलत सिंह सैनी, कुलजीत सिंह कालरा, नरेंद्र सिंह गुजराल, रंजीत सिंह छाबड़ा, प्रीतम सिंह कालरा, परमिंदर सिंह जस्सल, इंदरपाल सिंह सैनी, देवेंद्र सिंह अरोरा, जसपाल सिंह अरोरा, विक्रमजीत सिंह कोहली, मंजीत सिंह भुसरी, अवतार सिंह सैनी, मनमोहन सिंह लांबा, हरजिंदर सिंह सैनी, गुरविंदर सिंह कालरा, गुरजीत सिंह सलूजा, सुरेंद्र सिंह बेदी, लवली गांधी, जसमीत कौर सोनी, इशिका कौर सोनी, डा मनवीर कौर, पम्मी गांधी, विक्की लांबा समेत कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola