महंगी गैस से फूड कारोबार पर संकट, रामगढ़ में रेस्टोरेंट और ठेले वालों की बढ़ी परेशानी

Updated:
विज्ञापन
महंगी गैस से फूड कारोबार पर संकट, रामगढ़ में रेस्टोरेंट और ठेले वालों की बढ़ी परेशानी

महंगी गैस से फूड कारोबार पर संकट, रामगढ़ में रेस्टोरेंट और ठेले वालों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन

रामगढ़. खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का असर अब देश के साथ रामगढ़ जिले में भी दिखने लगा है. केंद्र सरकार ने एक मई से नये नियम के तहत कमर्शियल गैस की कीमत में आठ से नौ सौ रुपये तक की बढ़ोतरी की है. बताया गया कि पहले कमर्शियल गैस सिलिंडर 2200 से 2300 रुपये में मिल रहा था, जो अब बढ़कर तीन हजार रुपये के पार पहुंच गया है. पांच किलो वाले सिलिंडर की कीमत में भी साढ़े सौ रुपये की बढ़ोतरी की गयी है. गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट, छोटे होटल और ठेला संचालकों की परेशानी बढ़ गयी है. इसे लेकर रामगढ़ के विभिन्न रेस्टोरेंट व ठेला संचालकों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. कोयले का लेना पड़ रहा है सहारा : महेश होटल सत्कार कर्मी महेश महतो ने बताया कि गैस की उपलब्धता नहीं होने से कामकाज पर सीधा असर पड़ा है. पहले जहां नियमित रूप से गैस मिल जाती थी, अब काफी परेशानी हो रही है. मजबूरन कोयले का उपयोग करना पड़ रहा है. इससे समय और मेहनत दोनों अधिक लगते हैं. इससे काम की गति भी प्रभावित हुई है और लागत भी बढ़ गयी है. व्यवसाय चलाना हुआ मुश्किल : पंकज कुमार एफएफसी संचालक पंकज कुमार ने बताया कि फास्ट फूड से जुड़े व्यवसाय में गैस की नियमित आपूर्ति बेहद जरूरी होती है. समय पर गैस नहीं मिलने और दरों में बढ़ोतरी से खाद्य सामग्री की लागत बढ़ गयी है. यदि कीमत बढ़ाते हैं, तो ग्राहक नाराज होते हैं. ऐसी स्थिति में व्यवसाय चलाना कठिन हो गया है. सरकार से गैस आपूर्ति सुचारू करने की मांग है. होटल संचालन प्रभावित : आकाश गुप्ता भगवान स्वीट्स संचालक आकाश कुमार गुप्ता ने बताया कि गैस की दरों में बढ़ोतरी और समय पर आपूर्ति नहीं होने से होटल संचालन प्रभावित हो रहा है. खाद्य सामग्री तैयार करने में लागत बढ़ गयी है. इसका असर सीधे तौर पर व्यवसाय पर पड़ रहा है. यदि स्थिति ऐसी ही रही, तो आगे और दिक्कतें बढ़ सकती हैं. कई आइटम हटाने पड़े : शुभम सिंह रेड चिल्ली मैनेजर शुभम कुमार सिंह ने बताया कि गैस की कमी और कीमतों में वृद्धि का सीधा असर रेस्टोरेंट के संचालन पर पड़ा है. लागत बढ़ने के कारण मेन्यू में बदलाव करना पड़ा है. कई खाद्य पदार्थों को हटाना पड़ा है. इससे ग्राहकों की पसंद भी प्रभावित हो रही है. कीमत बढ़ाना मुश्किल : प्रदीप कुमार सुभाष चौक रामगढ़ में ठेला लगाकर पाव भाजी बेचने वाले प्रदीप कुमार कहते हैं कि अभी उनका पुराना कमर्शियल गैस से काम चल रहा है. कमर्शियल गैस की कीमत में आठ सौ से ज्यादा की वृद्धि हुई है. यह हम जैसे छोटे दुकानदारों के लिए सामान की कीमत में बढ़ोतरी मुश्किल है,लेकिन समस्या बढ़ेगी.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola