बाहरी ठेकेदारों को उरीमारी व बिरसा में काम नहीं करने देने का निर्णय

Updated:
विज्ञापन
बाहरी ठेकेदारों को उरीमारी व बिरसा में काम नहीं करने देने का निर्णय

बाहरी ठेकेदारों को उरीमारी व बिरसा में काम नहीं करने देने का निर्णय

विज्ञापन

प्रबंधन से स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग, ज्यादा से ज्यादा टेंडर जारी करने की मांग. उरीमारी. बरका सयाल क्षेत्र के न्यू बिरसा पोटंगा स्थित विस्थापित कार्यालय में रविवार को उरीमारी व बिरसा परियोजना से जुड़े विस्थापितों व स्थानीय संवेदक संघ उरीमारी-पोटंगा की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सूरज बेसरा ने की. संचालन सचिव महावीर साव ने किया. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उरीमारी व बिरसा परियोजना में सिविल, इएंडएम, सेफ्टी, एक्सकावेशन व सर्वे से जुड़े किसी भी कार्य में बाहरी संवेदकों को किसी भी कीमत पर काम नहीं करने दिया जायेगा. सोनाराम मांझी ने कहा कि जब तक स्थानीय विस्थापितों व संवेदकों को प्राथमिकता नहीं दी जाती, तब तक बाहरी एजेंसी का विरोध किया जायेगा. विस्थापितों ने कहा कि एक ओर वे अपनी जमीन व आजीविका खो चुके हैं, वहीं दूसरी ओर उन्हें परियोजनाओं में काम का अवसर भी नहीं मिल पा रहा है. बैठक में यह भी मांग उठायी गयी कि सीसीएल प्रबंधन तत्काल प्रभाव से अधिक से अधिक संविदा कार्यों के लिए टेंडर निकाले, ताकि विस्थापितों व स्थानीय संवेदकों को रोजगार मिल सके. संवेदक संघ ने चेतावनी है कि यदि मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जायेगा. बैठक में सोनाराम मांझी, संजय करमाली, दिनेश करमाली, विनोद हेंब्रम, सुरेश हेंब्रम, सहाबीर हेंब्रम, आनंद बेसरा, इंद्रदीप नायक, शंकर साव, कुलदीप साव, लालधारी साव, भोला साव, जय कुमार महतो, चुरामन ठाकुर, राजकुमार सिंह, विनोद बेदिया, राजेश बेदिया, जितेंद्र हांसदा, कैलाश प्रसाद, राजपति कुमार, रवींद्र सोरेन, पंकज हेंब्रम, अजय मरांडी, विजय उपस्थित थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola