गुरुनानक पब्लिक स्कूल में मना श्रमिक दिवस

Updated:
विज्ञापन
गुरुनानक पब्लिक स्कूल में मना श्रमिक दिवस

गुरुनानक पब्लिक स्कूल में मना श्रमिक दिवस

विज्ञापन

रामगढ़. श्री गुरुनानक पब्लिक स्कूल में श्रमिक दिवस मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से श्रमिकों के प्रति आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से की गयी. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने भी छात्रों को श्रमिकों के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया. विद्यालय परिसर में कार्यरत सहायक कर्मचारियों को प्राइमरी विंग के नन्हें विद्यार्थियों ने बैज पहनाकर सम्मानित करते हुए आभार जताया गया. प्रधानाचार्य हरजाप सिंह ने कहा कि हम सभी को श्रम के प्रति सम्मान और कृतज्ञता रखना चाहिए. इस आयोजन ने छात्रों के मन में श्रमिकों के प्रति संवेदना व सम्मान की भावना को और मजबूत किया. मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान परमदीप सिंह कालरा, मनमोहन सिंह लांबा, हरपाल सिंह अरोड़ा, सुरिंदर पाल सिंह चंडोक, कुलजीत सिंह कालरा, वरिंदर सिंह चंडोक, गुरप्रीत सिंह जॉली, नरेंदर पाल सिंह गुजराल, पुषविंदर पाल सिंह, कुलजीत सिंह छाबड़ा, गुरदीप सिंह सैनी, सतिंदर सिंह होरा, विक्रमजीत सिंह कोहली, गुरप्रीत सिंह चाना, रमन बेदी, करमजीत सिंह जग्गी मौजूद थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola