लीड) नप सकते हैं भुरकुंडा व बासल के थानेदार

Published at :04 Nov 2015 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
लीड) नप सकते हैं भुरकुंडा व बासल के थानेदार

लीड) नप सकते हैं भुरकुंडा व बासल के थानेदार पतरातू सर्किल में क्राइम कंट्रोल पर गंभीर हैं एसपी पुलिस की सक्रियता देखने देर रात आये थे एसपी नहीं मिले दोनों थानेदार. एसपी ने दर्ज की कड़ी टिप्पणी निर्देश के बावजूद रांची चले गये थे भुरकुंडा के थानेदार.भुरकुंडा. क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के […]

विज्ञापन

लीड) नप सकते हैं भुरकुंडा व बासल के थानेदार पतरातू सर्किल में क्राइम कंट्रोल पर गंभीर हैं एसपी पुलिस की सक्रियता देखने देर रात आये थे एसपी नहीं मिले दोनों थानेदार. एसपी ने दर्ज की कड़ी टिप्पणी निर्देश के बावजूद रांची चले गये थे भुरकुंडा के थानेदार.भुरकुंडा. क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के बावजूद थानेदार थाना से नदारद रहते हैं. इसकी पोल तब खुली जब मंगलवार की देर रात करीब डेढ़ बजे एसपी डॉ एम तमिल वाणन थानेदारों की सक्रियता देखने खुद पतरातू सर्किल के सभी पांचों थानों में अचानक पहुंचे. इस दौरान भुरकुंडा थाने से थानेदार अतिन कुमार व बासल थाना की प्रभारी शकुंतला नाग गायब थी. जबकि भुरकुंडा थानेदार को विशेष रूप से एसपी ने रात को थाना क्षेत्र में ही रहने का सख्त निर्देश दिया था. बावजूद किसी पूर्व सूचना के रांची में थे. गाैरतलब हो कि इस सर्किल के भुरकुंडा व पतरातू थाना क्षेत्र वर्तमान में गैंगवार की आग में जल रहा है. उग्रवादियों की गतिविधि भी बढ़ी हुई है. एसपी ने भुरकुंडा थानेदार की ड्यूटी से गायब रहने पर सख्त नाराजगी जाहिर की है. सूत्रों के हवाले से बताया गया कि थाना अभिलेख में एसपी ने थानेदार के खिलाफ कड़ी टिप्पणी की है. जिसमें भुरकुंडा थाना क्षेत्र के एक बालू ठेकेदार के मुंशी की हत्या और इससे सटे पतरातू थाना क्षेत्र में कामेश्वर पांडेय की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कांड का जिक्र करते हुए इससे थाना प्रभारी की अनुपस्थिति को जोड़ा है. समझा जा रहा है कि एसपी इस टिप्पणी को आधार बना कर थानेदार पर कार्रवाई कर सकते हैं. बासल की थानेदार शकुंतला नाग भी थाना में मौजूद नहीं थी. एसपी अपनी टीम के साथ पतरातू थाना, भदानीनगर व बरकाकाना ओपी भी पहुंचे. इन थानों में उन्होंने स्टेशन डायरी सहित तमाम अभिलेखों को देखा. मौजूद पुलिस पदाधिकारी को अपराध रोकने की दिशा में आवश्यक निर्देश दिया. सक्रियता देखने आये थे : डीएसपीऔचक निरीक्षण में एसपी के साथ मौजूद हेडक्वार्टर डीएसपी वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि पतरातू सर्किल में इन दिनों आपराधिक व उग्रवादी गतिविधियां बढ़ गयी है. इसे कंट्रोल करने के लिए एसपी लगातार सर्किल के पांचों थानों को दिशा-निर्देश दे रहे हैं. अपने द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों का पालन हो रहा है या नहीं, इसकी जांच करने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान उनकी टीम ने अपने स्तर पर भी आपराधिक गतिविधियों वाले स्थलों पर भी निगाह दौड़ायी. थाना प्रभारी की अनुपस्थिति के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये गलत है. इससे अपराध पर नियंत्रण करने में परेशानी होती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola