Motihari: कल्याणपुर में यूपी पुलिस की कार्रवाई, गांव से युवक और युवती गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

कल्याणपुर थाना क्षेत्र में यूपी पुलिस की छापेमारी से हड़कंप मच गया. गांव से युवक और युवती को हिरासत में लेकर पुलिस अपने साथ यूपी चली गई. पढ़ें पूरी खबर और जानें आखिर क्या है पूरा मामला…

विज्ञापन

Motihari News: मोतिहारी जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बखरी पंचायत के बड़वा गांव में शनिवार को उस समय हलचल मच गई, जब उत्तर प्रदेश पुलिस छापेमारी करने पहुंची. कार्रवाई के दौरान यूपी पुलिस ने गांव निवासी एक युवक और उत्तर प्रदेश की एक युवती को हिरासत में लेकर अपने साथ यूपी ले गई.

स्थानीय पुलिस के सहयोग से हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के बिसनी थाना की पुलिस एक मामले की जांच को लेकर कल्याणपुर थाना पहुंची थी. इसके बाद स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में बड़वा गांव स्थित वीरेंद्र साह के घर पर छापेमारी की गई.

छापेमारी के दौरान वीरेंद्र साह के पुत्र रामजन्म कुमार तथा यूपी के मैनपुरी जिले के बिसनी थाना क्षेत्र निवासी शिवदेस कुमार की पुत्री श्वेता कुमारी को हिरासत में लिया गया.

गांव में जुटी लोगों की भीड़

पुलिस कार्रवाई के दौरान गांव में लोगों की भीड़ जुट गई. मामले को लेकर ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं. सूत्रों के अनुसार युवक और युवती के बीच पहले से संपर्क था. हालांकि पुलिस अधिकारियों की ओर से मामले की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है.

पूछताछ के लिए यूपी ले गई पुलिस

बताया जा रहा है कि दोनों को पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया के लिए उत्तर प्रदेश ले जाया गया है. इस संबंध में कल्याणपुर थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यूपी पुलिस स्थानीय थाना के सहयोग से आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को अपने साथ ले गई. मामले में आगे की कार्रवाई उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा की जाएगी.

घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है और ग्रामीणों के बीच विभिन्न तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.

कल्याणपुर से सुबोध कुमार सिंह का रिपोर्ट

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन