मुखिया के पांच व वार्ड सदस्य के लिए 13 नामांकन

मुखिया के पांच व वार्ड सदस्य के लिए 13 नामांकन 31पीटीआर बी में नामांकन फॉर्म लेते सीओपतरातू. पतरातू प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की भीड़ देखी जा रही है. दूसरे दिन मुखिया व वार्ड सदस्य पद के कई प्रत्याशी फॉर्म लेने के लिए पहुंचे. जबकि मुखिया के लिए पांच व वार्ड सदस्य पद […]
मुखिया के पांच व वार्ड सदस्य के लिए 13 नामांकन 31पीटीआर बी में नामांकन फॉर्म लेते सीओपतरातू. पतरातू प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की भीड़ देखी जा रही है. दूसरे दिन मुखिया व वार्ड सदस्य पद के कई प्रत्याशी फॉर्म लेने के लिए पहुंचे. जबकि मुखिया के लिए पांच व वार्ड सदस्य पद के लिए 13 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया. मुखिया के लिए हेसला पंचायत से जीवन कुमार, सांकुल से रामशरण राम, पालू से रवि कुमार, केके सयाल से रीता कुमार, दीपक मांझी ने सीओ रितेश जायसवाल के पास नामांकन फॉर्म जमा किया. जबकि वार्ड सदस्य पद के लिए कंडेर के वार्ड संख्या सात से अनिल बेदिया, डुडगी के वार्ड संख्या एक से सैफुला खालिद, बुध बाजार दो तल्ला के वार्ड संख्या चार से अविनाश घांसी, चीफ हाउस के वार्ड संख्या तीन से पान कुमारी देवी, तालाटांड़ के वार्ड संख्या आठ से मो सयुब अंसारी, वार्ड संख्या सात से पंकज कुमार महतो, हफुआ के वार्ड संख्या छह से किताबुल निशा, सयाल उत्तरी के वार्ड संख्या सात से संगीता कुमारी, पालू के वार्ड संख्या पांच से शिवा कुमार मिंज, वार्ड संख्या नौ से भगीया देवी, वार्ड संख्या चार से कौलेश्वर महतो, सयाल के वार्ड संख्या 10 से फुलमणि लकड़ा व वार्ड संख्या आठ से शांति देवी ने बीडीओ कुमार अभिनव स्वरूप के पास नामांकन फॉर्म जमा किया. पंसस के लिए नामांकन31पीटीआर-सी में नामांकन कराने जाते प्रत्याशीप्रखंड के तालाटांड़ पंचायत से पंचायत समिति सदस्य पद के लिए चरणदेव उरांव ने नामांकन कराया. वे समर्थकों के साथ नामांकन के लिए रामगढ़ जिला मुख्यालय गये. उनके साथ संजय करमाली, महावीर ठाकुर, विनोद भुइयां, मंगरा ठाकुर, छोटेलाल मुंडा, महेश महतो, रामू करमाली, शिवचरण उरांव, मुन्ना कुमार, रघु महतो, मनोज भुइयां, शंकर गंझू, लतीफ अंसारी, गफूर अंसारी, इम्तियाज अंसारी थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










