लीड... रामगढ़ प्रखंड: 13 प्रत्याशियों ने परचा भरा

लीड… रामगढ़ प्रखंड: 13 प्रत्याशियों ने परचा भरा31आर-आई-नामांकन दाखिल करते मुखिया पद के उम्मीदवार.रामगढ़. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को मुखिया व वार्ड चुनाव के लिए नामांकन किया गया. मुखिया पद के लिए शनिवार को रामगढ़ प्रखंड के दो लोगों ने नामांकन किया. इसमें बारलौंग पंचायत से खिरोधर बेदिया व […]
लीड… रामगढ़ प्रखंड: 13 प्रत्याशियों ने परचा भरा31आर-आई-नामांकन दाखिल करते मुखिया पद के उम्मीदवार.रामगढ़. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को मुखिया व वार्ड चुनाव के लिए नामांकन किया गया. मुखिया पद के लिए शनिवार को रामगढ़ प्रखंड के दो लोगों ने नामांकन किया. इसमें बारलौंग पंचायत से खिरोधर बेदिया व कुंदरूकला पंचायत के मुखिया पद के लिए चंपा देवी ने नामांकन किया. जबकि तीनों पंचायतों में 11 वार्ड सदस्यों ने नामांकन किया. कुंदरूकला पंचायत के वार्ड के लिए हाजरा खातून, गीता देवी, दिनेश मुंडा, मकबुल अंसारी व बारलौंग पंचायत के वार्ड के लिए शीखा देवी, रवीना खातून, नरेश कुमार बेदिया, राजू महतो, तबस्सुम खातून ने नामांकन किया. निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ रामगढ़ कुंवर सिंह पाहन, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी डॉ अंबोज कुमार महतो, सीआइ अनिल कुमार, जितेंद्र कुमार दुबे, मनीष कुमार सिंह, ब्रह्मानंद पाठक, वकील, महेश्वर महतो सहित अन्य कर्मियों द्वारा चुनाव कार्य में सहयोग किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










