चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा

Published at :31 Oct 2015 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा

चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा31आर-एम-बैठक में शामिल पर्यवेक्षक व अन्य अधिकारी.रामगढ़. समाहरणालय के अपर समाहर्ता कक्ष में शनिवार को पंचायत चुनाव के लिए प्रतिनियुक्त सामान्य व आय-व्यय ऑब्जर्वर ने जिले भर के अधिकारियों के साथ बैठक की. सामान्य पर्यवेक्षक विंदु माधव सिंह व आय-व्यय पर्यवेक्षक सुभाष जयपुरियार ने जिप, पंसस व मुखिया/वार्ड सदस्य पद […]

विज्ञापन

चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा31आर-एम-बैठक में शामिल पर्यवेक्षक व अन्य अधिकारी.रामगढ़. समाहरणालय के अपर समाहर्ता कक्ष में शनिवार को पंचायत चुनाव के लिए प्रतिनियुक्त सामान्य व आय-व्यय ऑब्जर्वर ने जिले भर के अधिकारियों के साथ बैठक की. सामान्य पर्यवेक्षक विंदु माधव सिंह व आय-व्यय पर्यवेक्षक सुभाष जयपुरियार ने जिप, पंसस व मुखिया/वार्ड सदस्य पद के निर्वाची पदाधिकारी व सहायक निर्वाची पदाधिकारियों से चुनाव की तैयारियों की जानकारी लेने के साथ-साथ पंचायत चुनाव में विधि व्यवस्था के अलावा संवेदनशील व अतिसंवेदन शील बूथों की जानकारी ली. इसके अलावा प्रत्याशियों को चुनाव के दौरान खर्च का सही ब्यौरा रखने तथा खर्च करने की निर्धारित सीमा के संबंध में बताने का निर्देश दिया. दुलमी, चितरपुर व गोला प्रखंड में हुए नामांकन के संबंध में भी जानकारी पर्यवेक्षकों ने ली. चितरपुर, दुलमी व गोला के लिए जिला परिषद के लिए दालिख नामांकन पत्रों की भी समीक्षा की. पंससके लिए गोला प्रखंड से दाखिल नामांकन पत्रों की जांच के संबंध में भी जानकारी दोनो पर्यवेक्षकों ने लेने के बाद कई दिशा-निर्देश दिये. बैठक में एसी जगत नारायण प्रसाद, एलआरडीसी लियाकत अली समेत कई अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola