लौह पुरुष की 140वीं जयंती मनी

Published at :31 Oct 2015 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
लौह पुरुष की 140वीं जयंती मनी

लौह पुरुष की 140वीं जयंती मनी 31 घाटो – 5 प्रतिमा पर मल्यार्पण करते जीएम संजय रजोरिया.घाटोटांड़. टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के पटेल चौक पर लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल का 140 वीं जयंती मनायी गयी. मुख्य अतिथि मांडू के पूर्व विधायक सह प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो और विश्ष्ठि अतिथि के रूप में […]

विज्ञापन

लौह पुरुष की 140वीं जयंती मनी 31 घाटो – 5 प्रतिमा पर मल्यार्पण करते जीएम संजय रजोरिया.घाटोटांड़. टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के पटेल चौक पर लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल का 140 वीं जयंती मनायी गयी. मुख्य अतिथि मांडू के पूर्व विधायक सह प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो और विश्ष्ठि अतिथि के रूप में टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के महाप्रबंधक संजय रजोरिया उपस्थित थे. समारोह का उदघाटन अतिथियों ने लौह पुरुष की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर किया. खीरू महतो ने कहा कि लौह पुरुष की जीवनी को लोगों के बीच पहुंचायी जाये. जिससे लोगों के अंदर कोई जाती का भेदभाव न हो और लोग अपने समाज में बिना भेदभाव के साथ एकजुट होकर काम कर सके. वहीं संजय रजोरिया ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई जैसे वीर पुरुष की जीवनी याद करने के लिए छात्र-छात्राओं के बीच डिवीजन क्षेत्र के सभी स्कूलों में पुस्तक दी जायेगी. श्री रजोरिया ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को घर में वीर पुरुष के बारे में बतायें. वक्ताओं ने कहा कि हमारी आजादी पटेल जी की देन है. मौके पर मोहन महतो , तिवारी महतो, मदन महतो, राजू महतो, राज कुमार महतो, मीणा देवी, अनिल सिंह , गिरधारी महतो, बसंत कुमार महतो, महेंद्र किशोर महतो, भीम कुमार महतो, शंकरदयाल सिंह, राजा राम मंडल, गुरुचरण महतो, मेघनाथ प्रसाद, सुरेश महतो, गोविंद महतो, मोहरा महतो, निरंजन सिंह, पालको देवी, आदि शामिल थे

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola