नीति-सद्धिांतों व मार्गों को अपनायें: सुनील

Published at :31 Oct 2015 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
नीति-सद्धिांतों व मार्गों को अपनायें: सुनील

नीति-सिद्धांतों व मार्गों को अपनायें: सुनील रामगढ़ महाविद्यालय में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनी 31आर-ए- पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित करते शिक्षक व छात्र-छात्राएं.रामगढ़. राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट एक के तत्वावधान में शनिवार को रामगढ़ महाविद्यालय रामगढ़ के सभागार में लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनायी गयी. मुख्य अतिथि के […]

विज्ञापन

नीति-सिद्धांतों व मार्गों को अपनायें: सुनील रामगढ़ महाविद्यालय में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनी 31आर-ए- पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित करते शिक्षक व छात्र-छात्राएं.रामगढ़. राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट एक के तत्वावधान में शनिवार को रामगढ़ महाविद्यालय रामगढ़ के सभागार में लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनायी गयी. मुख्य अतिथि के रूप में डॉ सुनील कुमार अग्रवाल उपस्थित थे. अध्यक्षता व मंच संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट एक के कार्यक्रम पदाधिकारी शारदा प्रसाद ने किया. कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि डॉ सुनील कुमार अग्रवाल, डॉ शारदा प्रसाद व डॉ बीएन चटर्जी समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से लौहपुरुष के चित्र पर माल्यार्पण किया. इसके बाद के छात्र-छात्राओं ने भी उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया. कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. जिसमें महाविद्यालय के छात्र राजकुमार महतो, गौतम कुमार, ममता कुमारी, शंकर कुमार, अजीत कुमार, बिंदु कुमारी, विकास कुमार, तपन कुमार व रौशन कुमार ने सरदार पटेल की जीवनी के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए अपने-अपने विचार प्रकट किये. मौके पर डॉ सुनील कुमार अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को उनके बताये गये नीति-सिद्धांतों व मार्गों पर चलने की बात कही. डॉ शारदा प्रसाद व डॉ बीएन चटर्जी ने भी सरदार पटेल के जीवन की कई अमूल्य बातें बतायी. मौके पर सरयू महतो, निरंजन महतो, छेदी महतो, सुंदरलाल, मुनेंद्र राम, धान बहादुर थापा, रवि कुमार, रिमझिम कुमारी, नमीता कुमारी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola