दो दिनी मेट प्रशक्षिण संपन्न

Published at :31 Oct 2015 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
दो दिनी मेट प्रशक्षिण संपन्न

दो दिनी मेट प्रशिक्षण संपन्न मांडू. स्वयंसेवी संस्था सपोर्ट के प्रधान कार्यालय में शनिवार को ग्रामीण विकास विभाग रांची, झारखंड राज्य ग्रामीण आजिविका मिशन रांची व सपोर्ट संस्था के तत्वावधान में आयोजित महिला स्वयं सहायता समूह के चयनित मेट का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ. प्रशिक्षण में प्रखंड के 13 पंचायतों के चयनित महिलाओं ने […]

विज्ञापन

दो दिनी मेट प्रशिक्षण संपन्न मांडू. स्वयंसेवी संस्था सपोर्ट के प्रधान कार्यालय में शनिवार को ग्रामीण विकास विभाग रांची, झारखंड राज्य ग्रामीण आजिविका मिशन रांची व सपोर्ट संस्था के तत्वावधान में आयोजित महिला स्वयं सहायता समूह के चयनित मेट का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ. प्रशिक्षण में प्रखंड के 13 पंचायतों के चयनित महिलाओं ने भाग लिया. मौके पर संस्था सचिव बीएस गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा प्रशिक्षण देने का मुख्य उदेश्य महिलाओं को सभी परियोजनाओं से जोड़कर उनकी आजिविका को बढ़ाना है. वित्त वर्ष 15/16 में चयनित योजनाओं का सफल क्रियान्यवन में महिला मेट की संपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करानी है. प्रशिक्षण में प्रशिक्षक डॉ पुरुषोत्तम गुप्ता, नुखलाल महतो ने मेट को मनरेगा में मापी करना, दैनिक मापी, पुस्तिका, मास्टर रोल भरने, मनरेगा में जॉब कार्ड की मांग कार्य की मांग, कार्यस्थल में क्या सुपिधाएं होनी चाहिए और मेट के कार्य व दायित्व के बारे में बताया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola