..धूमधाम से मनी कोजागरी लक्खी पूजा

Published at :26 Oct 2015 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
..धूमधाम से मनी  कोजागरी लक्खी पूजा

..धूमधाम से मनी कोजागरी लक्खी पूजागिद्दी(हजारीबाग). गिद्दी दुर्गा मंडप के प्रांगण में सोमवार शाम कोजागरी लक्खी पूजा धूमधाम व श्रद्धा के साथ मनायी गयी. पुजारी ने विधिवत ढंग से मॉ कोजागरी लक्खी की पूजा अर्चना की. इसके पश्चात प्रसाद के रूप में खिचड़ी भोग का वितरण किया गया. इसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया. पूजा […]

विज्ञापन

..धूमधाम से मनी कोजागरी लक्खी पूजागिद्दी(हजारीबाग). गिद्दी दुर्गा मंडप के प्रांगण में सोमवार शाम कोजागरी लक्खी पूजा धूमधाम व श्रद्धा के साथ मनायी गयी. पुजारी ने विधिवत ढंग से मॉ कोजागरी लक्खी की पूजा अर्चना की. इसके पश्चात प्रसाद के रूप में खिचड़ी भोग का वितरण किया गया. इसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया. पूजा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि गिद्दी में मां कोजागरी लक्खी पूजा पिछले कई वर्षों से होता आ रहा है. शिक्षक उदयशंकर भट्टाचार्य ने बताया कि पूजा के उपलक्ष्य पर रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है. इसमें विभिन्न स्कूल की कई छात्राएं भाग ले रही हैं. विजयी प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया. पूजा को सफल बनाने में समिति के पीके चंद्रा, विश्वजीत आस, काजल दत्ता, दिलीप दत्ता, रंजीत कोनार, जयदेव मुखर्जी, अरूण तिवारी, काजल सेन, सोजल जोश, गिरजा सिंह, धन्ना दत्ता, अभिजीत आदि का योगदान रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola