..शक्षिक संघ ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

..शिक्षक संघ ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी फोटो फाइल 26आर-जी-हस्ताक्षर अभियान में शामिल शिक्षक संघ के नेतागण.रामगढ़. राज्य सरकार द्वारा शिक्षको के छुट्टी व अनुपस्थिति पंजी का अधिकारी जन प्रतिनियों को सौंपे जाने के प्रस्ताव के विरोध में अखिल झारखंड शिक्षक संघ ने सोमवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया. इस क्रम में संघ के इस […]
..शिक्षक संघ ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी फोटो फाइल 26आर-जी-हस्ताक्षर अभियान में शामिल शिक्षक संघ के नेतागण.रामगढ़. राज्य सरकार द्वारा शिक्षको के छुट्टी व अनुपस्थिति पंजी का अधिकारी जन प्रतिनियों को सौंपे जाने के प्रस्ताव के विरोध में अखिल झारखंड शिक्षक संघ ने सोमवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया. इस क्रम में संघ के इस प्रस्ताव के खिलाफ उग्र आंदोलन चलाने की घोषणा की. बताया गया कि अगर निर्णय वापस नहीं लिया जाता है, तो झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर शिक्षक मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेगा. संघ की ओर से बताया गया कि 10 नवंबर तक सभी प्रखंडों में हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा. 13 अक्तूबर को सभी प्रखंडों से हस्ताक्षर युक्त आवेदन जमा कर 14 अक्तूबर को उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा जायेगा. संघ की ओर से कहा गया कि उक्त अधिकार सरकारी अधिकारियों का है. इसे जनप्रतिनिधियों को सौंपे जाने का विरोध किया जायेगा. हस्ताक्षर अभियान में संघ के प्रदीप रजक, लक्ष्मण मुंडा, किशोरी महतो, बासुदेव मुंडा, हरिनारायण महतो, रामप्रसाद महतो, रामटहल महतो समेत अनेक शिक्षक शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










