छावनी फुटबॉल मैदान होगा रावण दहन

छावनी फुटबॉल मैदान होगा रावण दहनरामगढ़. गोला रोड स्थित गोपी धर्मशाला में दशहरा कमेटी रामगढ़ कैंट की बैठक शनिवार को हुई. अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष अनमोल सिंह व संचालन रविंद्र प्रसाद शर्मा ने किया. बताया गया कि छावनी फुटबॉल मैदान में 22 अक्टूबर को रावण दहन कार्यक्रम किया जायेगा. मैदान के चारों ओर सीसीटीवी कैमरा […]
छावनी फुटबॉल मैदान होगा रावण दहनरामगढ़. गोला रोड स्थित गोपी धर्मशाला में दशहरा कमेटी रामगढ़ कैंट की बैठक शनिवार को हुई. अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष अनमोल सिंह व संचालन रविंद्र प्रसाद शर्मा ने किया. बताया गया कि छावनी फुटबॉल मैदान में 22 अक्टूबर को रावण दहन कार्यक्रम किया जायेगा. मैदान के चारों ओर सीसीटीवी कैमरा लगाया जायेगा. रामलीला की टीम पूरे शहर में भ्रमण करेगा. रावण दहन के पूर्व रामलीला के राम-रावण युद्ध को प्रस्तुत किया जायेगा. सुरक्षा व्यवस्था में रावण कमेटी के लोग लगे रहेंगे. बैठक में मुख्य संरक्षक पूर्व विधायक शंकर चौधरी, ओमप्रकाश खंडेलवाल, प्रो आलोक कुमार सिंह, दिनेश शर्मा, मनोज ठाकुर, प्रवीण सिंह, रविनंदन, अरुण कुमार राय, प्रेम विश्वकर्मा, रंजन सिंह, प्रदीप शर्मा, चंद्रशेखर चौधरी आदि मुख्य रूप से मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










