नामांकन की तिथि नर्धिारित

Published at :17 Oct 2015 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
नामांकन की तिथि नर्धिारित

नामांकन की तिथि निर्धारित पतरातू. पतरातू प्रखंड अंतर्गत विभिन्न वार्डों के लिए वार्ड सदस्यों के नामांकन की तिथि निर्धारित कर दी गयी है. इच्छुक उम्मीदवार 30 अक्टूबर से पांच नवंबर तक अपना नामांकन करा सकते हैं. एक सदस्य अधिकतम दो प्रति में प्रखंड स्थित वर्किंग हॉल में सुबह 11 से तीन बजे तक अपना प्रपत्र […]

विज्ञापन

नामांकन की तिथि निर्धारित पतरातू. पतरातू प्रखंड अंतर्गत विभिन्न वार्डों के लिए वार्ड सदस्यों के नामांकन की तिथि निर्धारित कर दी गयी है. इच्छुक उम्मीदवार 30 अक्टूबर से पांच नवंबर तक अपना नामांकन करा सकते हैं. एक सदस्य अधिकतम दो प्रति में प्रखंड स्थित वर्किंग हॉल में सुबह 11 से तीन बजे तक अपना प्रपत्र जमा कर सकते हैं. नामांकन प्रपत्र छह में करना है. इसके साथ स्व अभिप्रमाणित स्वघोषणा पत्र, प्रपत्र 29 में शपथ-पत्र, नामांकन शुल्क की रसीद, आयु प्रमाण-पत्र संबंधी पहचान पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो जमा करना है. आरक्षित सीट के लिए जाति प्रमाण-पत्र की स्व अभिप्रमाणित छाया प्रति जमा करना है. वार्ड सदस्यों को नामांकन में कोई वाहन लाने की अनुमति नहीं है. नामांकन में एक प्रस्तावक होंगे, जिनका हस्ताक्षर अनिवार्य है. प्रस्तावक किसी एक उम्मीदवार का ही प्रस्तावक हो सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola