शिक्षिका से चेन की छिनतई

रामगढ़ : रांची रोड में शिक्षिका के गले से मोटरसाइकिल सवार दो उच्चकों ने सोने की चेन झपट लिया. चेन की कीमत लगभग 60 हजार बतायी जा रही है. नायक टोला रामगढ़ निवासी व छावनी उत्क्रमित मध्य विद्यालय पतरातू बस्ती की शिक्षिका दलीमा तिर्की रांची रोड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में प्रशिक्षण में भाग लेने […]
रामगढ़ : रांची रोड में शिक्षिका के गले से मोटरसाइकिल सवार दो उच्चकों ने सोने की चेन झपट लिया. चेन की कीमत लगभग 60 हजार बतायी जा रही है. नायक टोला रामगढ़ निवासी व छावनी उत्क्रमित मध्य विद्यालय पतरातू बस्ती की शिक्षिका दलीमा तिर्की रांची रोड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में प्रशिक्षण में भाग लेने गयी थी.
टेंपो से उतर कर वह पैदल स्कूल की ओर जा रही थी. स्कूल गेट के समक्ष अचानक हेलमेट पहने दो युवक मोटर साइकिल से पहुंचे तथा शिक्षिका के गले से चेन झपट कर भाग गये. बाद में हल्ला करने पर लोग जुटे. इस संबंध में रामगढ़ थाना को सूचना दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










