उपद्रवियों को बक्शा नहीं जायेगा

Published at :15 Oct 2015 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
उपद्रवियों को बक्शा नहीं जायेगा

उपद्रवियों को बक्शा नहीं जायेगा वेस्ट बोकारो ओपी परिसर में हुई शांति समिति की बैठक घाटोटांड़. दुर्गा पूजा व मुहर्रम को लेकर वेस्ट बोकारो ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में तय किया गया कि अाशांति फैलाने वालों को बक्शा नहीं जायेगा. वेस्ट बोकारो ओपी पुलिस टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के […]

विज्ञापन

उपद्रवियों को बक्शा नहीं जायेगा वेस्ट बोकारो ओपी परिसर में हुई शांति समिति की बैठक घाटोटांड़. दुर्गा पूजा व मुहर्रम को लेकर वेस्ट बोकारो ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में तय किया गया कि अाशांति फैलाने वालों को बक्शा नहीं जायेगा. वेस्ट बोकारो ओपी पुलिस टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के सुरक्षा विभाग सहित शांति समिति के सदस्यों सहित दुर्गा पूजा समिति व मुहर्रम कमेटी के लोग इस पर पैनी नजर रखेंगे. सभी पूजा पंडालों व मेला क्षेत्र में सीसी टीवी लगा कर निगरानी की जायेगी. बैठक में क्षेत्र के शांति समिति के सदस्यों के अलावा सभी दुर्गा पूजा समिति व मुहर्रम कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं सहित पंचायत के पंचायत जन प्रतिनिधि, टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी, सुरक्षा पदाधिकारी व श्रमिक संगठन के पदाधिकारियों व विभिन्न राजनीतिक दल के नेता व कार्यकर्ता शामिल थे. अध्यक्षता वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी राजेश मंडल ने की. मौके पर विभिन्न दुर्गा पूजा व मुहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के समस्याओं से पुलिस प्रशासन को अवगत कराया. बैठक में सेंट्रल साइट दुर्गा पूजा समिति के सचिव सह राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के अध्यक्ष महेश प्रसाद, संयुक्त सचिव जेबी सिंह, टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी अमिताभ मुखर्जी, सुरक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारी एस झा, भाजपा नेता प्रकाश मिश्रा, पूर्व राकोमसं अध्यक्ष मोहन महतो, मुखिया मीना देवी, सोनू सिंह, किरण हेंब्रोम, रंधीर सिंह, अनिल सिंह, गिरधारी महतो, पंसस मुरारी मोहन तिवारी, मो सलाउदीन, मो वजाहत हुसैन, मो तारीक, मो अब्बास, मो रियासत खान, ज्ञानी महतो, बलराम महतो , मदन महतो, विश्वनाथ महतो, मनोज कुमार सिन्हा, राजेंद्र नगर दुर्गा पूजा समिति से संजय कुमार, राजू महतो, डाॅ एके मल्लिक, डाॅ गिरजा प्रसाद आदि शामिल थे

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola