संगठन चुनाव पर विचार-विमर्श

Updated at :06 Oct 2015 9:04 PM
विज्ञापन
संगठन चुनाव पर विचार-विमर्श

संगठन चुनाव पर विचार-विमर्श भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक फोटो फाइल 6आर-इ-बैठक में मौजूद भाजयुमो के नेता .रामगढ़. भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को भाजयुमो रामगढ़ जिला कमेटी की बैठक हुई. बैठक में 10 व 11 अक्तूबर को देवघर में होनेवाले प्रदेश कार्यसमिति की बैठक व अक्तूबर व नवंबर में होनेवाले संगठन चुनाव पर […]

विज्ञापन

संगठन चुनाव पर विचार-विमर्श भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक फोटो फाइल 6आर-इ-बैठक में मौजूद भाजयुमो के नेता .रामगढ़. भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को भाजयुमो रामगढ़ जिला कमेटी की बैठक हुई. बैठक में 10 व 11 अक्तूबर को देवघर में होनेवाले प्रदेश कार्यसमिति की बैठक व अक्तूबर व नवंबर में होनेवाले संगठन चुनाव पर चर्चा की गयी. बैठक की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने की. संचालन महामंत्री सौरभ जायसवाल ने किया. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य अविनेश कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा रामगढ़ अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद व भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मधु गुप्ता मौजूद थे. बैठक में निर्णय लिया गया कि देवघर में होनेवाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में रामगढ़ के नौ कार्यकर्ता भाग लेने के लिए नौ अक्तूबर को रामगढ़ भाजपा जिला कार्यालय से देवघर के लिए रवाना होंगे. बैठक में डब्ल्यू पांडेय, योगेश दांगी, सागर दांगी, विद्या सागर, प्रेतनाथ सिंह, उर्मिला देवी, धनंजय कुमार पुटूस, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola