Ramgarh: पूरबडीह पंचायत में जंगली हाथियों का आतंक, मकान और फसलों को भारी नुकसान

हाथियों द्वारा बर्बाद फसल और तोड़ा गया घर
Ramgarh: रामगढ़ के पूरबडीह पंचायत में जंगली हाथियों के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं. हाथियों ने कई मकानों और फसलों को नुकसान पहुंचाया, जिससे लोगों में भय का माहौल है. पूरी रिपोर्ट नीचे पढ़ें...
गोला से राजकुमार की रिपोर्ट
Ramgarh (गोला): गोला वन क्षेत्र के पूरबडीह पंचायत में रविवार रात जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों के झुंड ने रायपुरा गांव में कई घरों और खेतों को नुकसान पहुंचाया, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है. घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षति का आकलन किया. ग्रामीणों के अनुसार पिछले दो दिनों से शाम ढलते ही जंगली हाथियों का झुंड गांवों की ओर पहुंच जा रहा है. हाथी रातभर गांव और खेतों में घूमकर फसलों को रौंद रहे हैं. लगातार हो रहे नुकसान से ग्रामीण दहशत में हैं और रात भर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं.
मकान और फसलों को पहुंचाया नुकसान
रायपुरा गांव निवासी कामेश्वर महतो के मकान को हाथियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया. वहीं राकेश महतो के खेत में लगी लौकी की फसल को भी रौंदकर बर्बाद कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों ने खेतों में लगे अन्य पौधों को भी नुकसान पहुंचाया है, जिससे किसानों को आर्थिक क्षति हुई है.
स्कूल की चहारदीवारी भी तोड़ी
हाथियों के झुंड ने क्षेत्र स्थित सिद्धार्थ इंटरनेशनल अकादमी की चहारदीवारी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन एवं आसपास के लोग सहमे हुए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों का झुंड कभी भी आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच जा रहा है, जिससे जानमाल का खतरा बना हुआ है.
वन विभाग ने लिया जायजा
घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों से घटना की पूरी जानकारी ली. अधिकारियों ने नुकसान का आकलन कर पीड़ितों को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को आबादी क्षेत्र से दूर रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.
ये भी पढ़ें…
रजरप्पा डकैती कांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी, जमीन में छिपाए गए जेवरात बरामद
पतरातू में स्टेट लेवल इंफ्लुएंसर मीट आयोजित, झारखंड पर्यटन को डिजिटल पहचान दिलाने पर जोर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










