..बारलोंग चौक के समीप सड़क हादसे में युवक की मौत, चार घंटे तक जाम रहा एनएच-23

Updated:
विज्ञापन
..बारलोंग चौक के समीप सड़क हादसे में युवक की मौत, चार घंटे तक जाम रहा एनएच-23

रामगढ़-बोकारो मार्ग पर बारलोंग चौक के समीप सोमवार अहले सुबह हुए सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोकाकुल कर दिया.

विज्ञापन

चितरपुर. रामगढ़-बोकारो मार्ग पर बारलोंग चौक के समीप सोमवार अहले सुबह हुए सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोकाकुल कर दिया. इस दुर्घटना में निखिल कुमार महतो (22 वर्ष), पिता हीरालाल महतो की मौत हो गई. बताया जाता है कि निखिल सुबह लगभग 4:30 बजे अपने घर के पास टहल रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया. गंभीर रूप से घायल निखिल को ग्रामीणों ने तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण शव को घटनास्थल पर ले आये और एनएच-23 पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. करीब चार घंटे तक सड़क जाम रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं और यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी. पुलिस मौके पर पहुंची और समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण मुआवजा और दोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे.

लिखित आश्वासन के बाद जाम हटा

बाद में रामगढ़ अंचल के अधिकारी, रजरप्पा पुलिस और झामुमो नेता चित्रगुप्त महतो, विनय मुन्ना, मुखिया रेखा देवी सहित कई गणमान्य लोगों के हस्तक्षेप से स्थिति शांत हुई. अधिकारियों ने सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा एवं अन्य लाभ देने का लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद सुबह लगभग दस बजे जाम हटाया गया और यातायात सामान्य हो सका.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है. इस हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola