ड्राइविंग लाइसेंस कैंप आयोजित, विधायक ममता देवी ने किया लर्निंग लाइसेंस का वितरण

Author Raj Kumar|Edited by Kumarvishwat Sen
Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल : 11गोला,03- लर्निंग लाइसेंस का वितरण करती विधायक | Prabhat Khabar Network

गोला प्रखंड कार्यालय में आयोजित ड्राइविंग लाइसेंस कैंप में विधायक ममता देवी ने लर्निंग लाइसेंस वितरित किए। जानें इस सरकारी पहल से लोगों को कैसे लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

गोला : गोला प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को जिला परिवहन कार्यालय के द्वारा चालक अनुज्ञप्ति (ड्राइविंग लाइसेंस) निर्गत करने के लिए प्रखंड स्तरीय विशेष कैंप का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ममता देवी शामिल हुईं. उन्होंने विभिन्न आवेदकों के बीच लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस का वितरण किया तथा शिविर का निरीक्षण कर लाभुकों से बातचीत की.

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार आम लोगों को सरकारी सेवाएं उनके प्रखंड स्तर पर उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है. ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी सुविधाएं अब स्थानीय स्तर पर मिलने से चालक भाइयों-बहनों को जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. इससे समय और धन दोनों की बचत होगी तथा पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सरल व सुविधाजनक बनेगी.

उन्होंने लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, वैध ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूक रहने की अपील की. शिविर में बड़ी संख्या में वाहन चालकों एवं आवेदकों ने भाग लेकर लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी की और सरकार की इस पहल की सराहना की.

हालांकि इस दौरान लाइसेंस नहीं बनने पर कुछ लोगों में नाराजगी देखी गयी. विधायक ममता देवी ने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस बनाने को लेकर कुछ कागजात प्रक्रिया पूरी करना पड़ता है. जो प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाये उनका लाइसेंस नहीं बन पाया. विधायक ने प्रखंड कार्यालय में पुनः ड्राइविंग लाइसेंस बनाने को लेकर शिविर का आयोजन करने की बात कही. मौके पर जिला परिवहन कार्यालय के अधिकारी, प्रखंड प्रशासन के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.


विज्ञापन
Raj Kumar

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

राज कुमार पिछले 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं. राजनीति, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ जनसरोकारों, स्थानीय मुद्दों और क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर समाचार संकलन में उनकी विशेष रुचि रही है. ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी रिपोर्टिंग के माध्यम से वे क्षेत्र की वास्तविक तस्वीर को पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola