एसआइआर को लेकर जिले भर में कार्य तेजी से किया जा रहा है : उप निर्वाचन पदाधिकारी

फोटो फाइल 11 आर- 6 एसआइआर प्रक्रिया का निरीक्षण करते उपायुक्त फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ जिला मतदाता पुनरीक्षण अभियान में राज्य में चौथे स्थान पर है। बीएलओ द्वारा 83.12 प्रतिशत एसआइआर फॉर्म घर-घर जाकर वितरित किए गए हैं।
रामगढ़ : निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेजी से चल रहा है. रामगढ़ इस अभियान में राज्य में चौथे स्थान पर पहुंच गया है. अब तक बीएलओ द्वारा 83.12 प्रतिशत मतदाताओं को एसआइआर फॉर्म उपलब्ध कराया जा चुका है, जबकि 36.7 प्रतिशत फॉर्म का ऑनलाइन डिजिटाइजेशन भी पूरा कर लिया गया है.
विशेष मतदाता पुनरीक्षण को लेकर रामगढ़ जिले में एसआइआर का कार्य उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ऋतुराज के निर्देश पर 22 बरकागांव व 23 रामगढ़ विधानसभा में तेजी से कार्य किया जा रहा है. उपायुक्त द्वारा तय समय सीमा पर एसआइआर का कार्य पूरा करने के लिए अधिकारियों का कई स्तर पर दल गठित किये गये हैं. गठित दल द्वारा सभी बुथो पर जाकर निरीक्षण किया जा रहा है. साथ ही बीएलओ को होने वाली परेशानियों की जानकारी लेकर उसका निष्पादन भी किया जा रहा है.
उपायुक्त ऋतुराज द्वारा भी जिले के विभिन्न बूथों पर घुमकर एसआइआर का निरीक्षण करते हुए आम लोगों से अपील की जा रही है कि इस कार्य में ज्यादा से ज्यादा सहयोग करें. किसी व्यक्ति का नाम छुटना नहीं चाहिए. इसका विशेष ध्यान रखने का भी निर्देश उपायुक्त के द्वारा दिया जा गया है.
राज्य में चौथे स्थान पर है रामगढ़
अभी तक किये गये एसआइआर प्रक्रिया में रामगढ़ जिला राज्य में चौथे स्थान पर है. बरकागांव विधानसभा में कुल मतदाता 390873 हैं, जिसमें से 87.64 मतदाताओं को एसआइआर फॉर्म उपलब्ध करा दिया गया है. 36.8 प्रतिशत मतदाताओं ऑनलाइन डिजिटाइज्ड किया गया है. रामगढ़ जिले में 22 बरकागांव विधानसभा, केरेडारी में कुल मतदाता 87845 हैं, जिसमें से 97.47 प्रतिशत मतदाताओं को एसआइआर फॉर्म दे दिया गया है.और इनमें से 46 प्रतिशत मतदाताओं को एसआइआर फॉर्म को ऑनलाइन डिजिटाइज्ड कर दिया गया है. बरकागांव में कुल मतदाता 112741 हैं, जिसमें से 91.52 प्रतिशत को एसआइआर फॉर्म दे दिया गया है व 33.4 प्रतिशत का डिजिटाइज्ड किया गया है. पतरातू में 190287 मतदाता हैं, जिनमें से 80.80 प्रतिशत मतदाता को फॉर्म दे दिया गया है व 34.5 प्रतिशत मतदाताओं को डिजिटाइज्ड किया गया है.
घर-घर जाकर दिया गया फॉर्म
रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 364582 मतदाताओं में से 78.27 प्रतिशत मतदाताओं एसआइआर फॉर्म बीएलओ द्वारा उनके घर जाकर दे दिया गया है. जिसमें से 36.6 प्रतिशत मतदाताओं का डिजिटाइज्ड कर दिया गया है, जिसमें रामगढ़ के 128924 मतदाताओं में से 64.17 प्रतिशत मतदाताओं को दिया गया है. दुलमी के 54812 में से 92.33 प्रतिशत मतदाताओं को फॉर्म उपलब्ध करा दिया गया. चितरपुर के 55973 मतदाताओं में से 88.54 प्रतिशत को फॉर्म उपलब्ध करा दिया गया है व गोला के 124873 मतदाताओं में से 82.06 प्रतिशत मतदाताओ को एसआइआर फॉर्म उपलब्ध करा दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










