आश्रितों को दीवाली तक मिलेगी नौकरी : एनसीओइए

Updated at :06 Oct 2015 9:04 PM
विज्ञापन
आश्रितों को दीवाली तक मिलेगी नौकरी : एनसीओइए

आश्रितों को दीवाली तक मिलेगी नौकरी : एनसीओइए घाटोटांड़. स्पेशल फिमेल वीआरएस (एसएफ वीआरएस) के तहत जिनका फार्म भरा गया है, और उन्हें अभी तक नौकरी नहीं मिल सकी है, उन्हें इस वर्ष दीवाली तक हर हाल में नौकरी मिल जायेगी. उक्त बातें एनसीओइएस के केंद्रीय सदस्य बलभद्र दास ने पत्रकारों से कही. उन्होंने बताया […]

विज्ञापन

आश्रितों को दीवाली तक मिलेगी नौकरी : एनसीओइए घाटोटांड़. स्पेशल फिमेल वीआरएस (एसएफ वीआरएस) के तहत जिनका फार्म भरा गया है, और उन्हें अभी तक नौकरी नहीं मिल सकी है, उन्हें इस वर्ष दीवाली तक हर हाल में नौकरी मिल जायेगी. उक्त बातें एनसीओइएस के केंद्रीय सदस्य बलभद्र दास ने पत्रकारों से कही. उन्होंने बताया कि एनसीओइए यूनियन द्वारा लंबित एसएफ वीआरएस को लेकर पिछले 19 सितंबर को सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस में प्रदर्शन कर प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट कराया गया था. उसी दिन प्रबंधन के आमंत्रण पर यूनियन का दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल डीपी के साथ वार्ता की थी. इसमें प्रबंधन की ओर से डीपी ने कहा था कि एसएफ वीआरएस के तहत 954 लोगों का आवेदन प्राप्त हुआ था. इनमें से 104 को नौकरी दी गयी. किसी कारण 850 लोगों की नौकरी लंबित रह गयी. उन्हें दीवाली तक हर हाल में नियुक्ति पत्र दे दिया जायेगा. इसकी पुष्टि प्रबंधन ने 26 सितंबर को आयोजित जेसीसी की बैठक में भी की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola