ओके....डीसी व एसपी ने न्यायालय भवन का निरीक्षण किया, कहा

Updated at :02 Jul 2015 9:05 PM
विज्ञापन
ओके....डीसी व एसपी ने  न्यायालय भवन  का निरीक्षण किया, कहा

हेडिंग-प्रवेश द्वार पर दो वाच टावर बने सुरक्षा कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जानकारी ली फोटो फाइल 2आर-डी-निरीक्षण करते डीसी, एसपी व अभियंता.रामगढ़. छत्तरमांडू स्थित नवनिर्मित न्यायालय भवन की सुरक्षा को लेकर गुरुवार को उपायुक्त ए दोड्डे व एसपी डॉ एम तमिल वाणन ने निरीक्षण किया. अधिकारियों ने न्यायालय कार्य शुरू होने के बाद भवन निर्माण […]

विज्ञापन

हेडिंग-प्रवेश द्वार पर दो वाच टावर बने सुरक्षा कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जानकारी ली फोटो फाइल 2आर-डी-निरीक्षण करते डीसी, एसपी व अभियंता.रामगढ़. छत्तरमांडू स्थित नवनिर्मित न्यायालय भवन की सुरक्षा को लेकर गुरुवार को उपायुक्त ए दोड्डे व एसपी डॉ एम तमिल वाणन ने निरीक्षण किया. अधिकारियों ने न्यायालय कार्य शुरू होने के बाद भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता आरके राणा को न्यायालय भवन की छत के चारों कोना पर चार संतरी पोस्ट बनाने को कहा. न्यायालय के दोनों प्रवेश द्वार पर दो वाच टावर बनाने को कहा. अधिकारियों ने परिसर में ही निर्मित कोर्ट हाजत का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद एसपी ने भवन निर्माण विभाग के अधिकारी को जेल हाजत परिसर में रहनेवाले सुरक्षा बलों के लिए किचन के साथ-साथ कई अन्य सुविधाओं के निर्माण का भी निर्देश दिया. दोनों अधिकारियों ने न्यायालय भवन परिसर के अंदर व बाहर के सुरक्षा कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की आवश्यकता की जानकारी ली. निरीक्षण के बाद दोनों अधिकारियों ने उपायुक्त कक्ष में बैठक कर सुरक्षा पर विचार-विमर्श किया. बैठक के बाद उपायुक्त ए दोड्डे ने कहा कि 20 जुलाई के बाद कभी भी न्यायालय भवन व उपकारा का उदघाटन किया जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola